spot_img

मारवो रे सुग्वा घनुष से…गूंज रहे घाट, केवटी, रैयाम, कमतौल थाने की पुलिस अलर्ट पर

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स।  मारवो रे सुग्वा घनुष से…आदि पारंपरिक गीतों के बीच लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरें दिन शनिवार को बड़े श्रद्धा के साथ प्रखंड क्षेत्र में खरना पूजन किया (Marvo re sugwa ghanush se…echoing on police alert of Ghat, Kewati, Raiyam, Kamatoul police station) गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

व्रती सुबह से ही स्नान के लिए क्षेत्र के केवटी, रनवे, दड़िमा, पैगम्बरपुर, लदारी, नयागांव, पिंडारूच, करजापट्टी, माघोपट्टी, बरिऔल, मझिगामा, कोयलास्थान,ननौरा, मोहम्मदपुर, लाघा, हाजीपुर, बरही, छतवन ,समैला,पचाढ़ी, गोसाईटोल, पथारपट्टी, मोहनपुर, बनसारा आदि जगहों के तालाबों एवं नदी घाटों पर उमड़ पड़े। स्नान के बाद पवित्र पात्र में जलभर कर घर लाई और मिट्टी के चूल्हे पर पवित्र पात्र में प्रसाद बनाने में जुट गई ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|दरभंगा के सिंहवाड़ा में हड़कंप! शादी के 6 महीने बाद अनबन और फिर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार

दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम में गुड़ की खीर और रोटी  प्रसाद के रूप में ग्रहण की। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। इधर, पंचायतों के गांवों में छठ घाटों की साफ सफाई व छठ घाट निर्माण का काम व्रतियों के स्वजनों की ओर से पूरा कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court |दरभंगा कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नवीन लालदेव के हत्यारे को दोषी करार, 3 दिसंबर को मिलेगी कड़ी सजा!

पर्व को लेकर केवटी व रैयाम और कमतौल थाने की पुलिस अलर्ट मोड में है। क्षेत्र के अलावा चौक चौराहों पर व बाजारों में पूरी चौकसी बरत रही है। वहीं शरारती व असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष रानी कुमारी व प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी दिव्या और थानाध्यक्ष विनय कुमार सशस्त्र बल के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रहे है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|गांजा पीने से रोका तो भड़का बदमाश, दुकानदार को गोली मारी, चचेरे भाई का सिर फोड़ा! | पढ़िए - ये 5 और FIR

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News|शिक्षा विभाग में भूचाल! 1.10 लाख घूस लेते मध्याह्न भोजन के DPM रंगे हाथ दबोचे गए, मचा हड़कंप

Bihar Vigilance: भागलपुर में शिक्षा विभाग में बड़ा छापा पड़ा है। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मध्याह्न भोजन योजना के DPM मनोज कुमार को 1.10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्त#BiharVigilance,#BhagalpurNews,#Corruption

वैशाली में PM मोदी का दौरा: नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले लोगों में दिखा जबरदस्त जोश, जानिए क्या है तैयारी

Vaishali PM Modi Visit: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले पुल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख#VaishaliNews,#PMModiBihar,#NitishSetu

पीएम मोदी ने बिहार को दिया ‘नीतीश सेतु’: गंगा पर बना ये 6 लेन पुल बदलेगा उत्तर बिहार की तस्वीर, देखें पूरी लिस्ट

Bihar PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैशाली में बिहार को 'नीतीश सेतु' समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गंगा पर बने इस छह लेन पुल से पटना और उत्तर बिहार की कनेक्#BiharPMVisit,#NitishSetu,#BiharDevelopment

पटना साहिब में गुरु नानक देव का 558वां प्रकाश पर्व: अखंड पाठ शुरू, जानें कब निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

Bihar Prakash Parv: पटना साहिब में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का 558वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू हो गया है. 23 नवंबर को भव्य#PrakashParv,#PatnaSahib,#GuruNanakDev