मई,2,2024
spot_img

मास्क अभियान में दरभंगा प्रशासन ने जिले में वसूले 50 हजार 600 रुपए, थानों का जुर्माना अलग

spot_img
spot_img
spot_img

मास्क पहने अभियान में की गई कार्रवाई, विभिन्न थानों व अंचलों में वसूली गई जुर्माना राशि,जानिए कहां कितनों पर हुई कार्रवाईमास्क अभियान में दरभंगा प्रशासन ने जिले में वसूले 50 हजार 600 रुपए, थानों का जुर्माना अलग

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर मंगलवार को  जिले के विभिन्न थानों व अंचलों में कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहने व सामाजिक दूरी पालन करें अभियान के तहत विभिन्न स्थलों पर जांच की गई।  इसके तहत पचास हजार छह सौ रुपए की वसूली की गई।

बिना मास्क के (masq abhiyan me darbhanga)  पाए गए लोगों से जुर्माना की वसूली की गई। इसमें बेनीपुर अनुमंडल में 208 लोगों से 10400 रुपए, दरभंगा सदर अंचल में अंचल में अंचलाधिकारियों की ओर से 223 लोगों से 11150 रुपए, बिरौल अनुमंडल में 289 व्यक्तियों से 14450 रुपए, केवटी अंचल में 32 लोगों से 1600 रूपए, कुशेश्वरस्थान अंचल में 63 लोगों से 3150 रूपए, सिंहवाड़ा अंचल में 58 व्यक्तियों से 2900 रूपए, हायाघाट अंचल में 87 व्यक्तियों से 4350 रूपए, बहादुरपुर अंचल में 52 लोगों से 2600 रूपए अर्थ दंड के रूप में वसूला गया।

मास्क अभियान में दरभंगा प्रशासन ने जिले में वसूले 50 हजार 600 रुपए, थानों का जुर्माना अलग

सिमरी थाना की ओर से 58 लोगों से 2900 रुपए, बहादुरपुर थाना की ओर से 52 लोगों से 2600 रुपए व जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से 21 वाहनों से जुर्माना राशि की वसूली (masq abhiyan me darbhanga) की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी, पांच घंटे सड़क यातायात ठप

इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर व बिरौल, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, बेनीपुर, बिरौल व प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहर्त्ताओं की ओर से संबंधित थानों के पुलिस बल के (masq abhiyan me darbhanga) साथ विभिन्न स्थलों पर प्रतिष्ठानों व वाहनों की गहन जांच अभियान चलाया गया। व सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों से अर्थदंड वसूला गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें