spot_img

दरभंगा में मंत्री संजय कुमार झा ने बेनीपुर में कहा, दिनभर रहूंगा आपकी समस्या सुनूंगा, तारडीह के नदियामी ग्राम में पढ़िए क्या कहा, क्या सौगात भेंट की

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिलांचल को बाढ़ सुखाड़ से स्थाई मुक्ति दिलाकर हर खेत को पानी उपलब्ध कराना महा गठबंधन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

- Advertisement -

वे रविवार को प्रखंड क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण एवं कार्य शुभारभ के अवसर पर क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान के साथ साथ जलजमाव वाले क्षेत्र से जल निकासी और सिंचाई की व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की व्यवस्था हो रही है और अगले 1 वर्ष के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

इसमें छोटी-छोटी नदियों से गाद हटाने के साथ-साथ स्लुइस गेट एवं चैक डैम का निर्माण प्राथमिकता में शामिल है। मैंने भरोसा दिलाया है कि संपूर्ण बेनीपुर क्षेत्र मैं एक दिन पूरा समय देकर सभी क्षेत्रवासियों के सभी मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बेनीपुर से अपने लगाव को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं प्रथम बार विधान परिषद का सदस्य बनकर वर्ष 2008 में बेनीपुर पहुंचा था तो यहां का समस्या देखकर मुझे अपना घर सा लगा और मैं हमेशा उस समस्या को अपना समस्या समझ कर दूर करने का प्रयास किया।

कहा कि बेनीपुर क्षेत्र के लोग काम का मजदूरी देना चाहते हैं और यहां के जनप्रतिनिधि को भी काम करने की इच्छा होती है कबीना मंत्री श्री झा ने सिमरिया में मिथिला वासियों के लिए कल्पवास मेला सहित अन्य धार्मिक प्रयोजन का विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हार्दिक इच्छा है कि इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते हुए हरिद्वार से भी बेहतर बनाया जाए। इसके लिए प्रथम चरण में 114 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

जल्दी इसका निविदा निकालते हुए मई से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। और 18 महीने के अंदर घाट, धर्मशाला, गंगा आरती के लिए प्लेटफार्म ,बाथरूम, चेंजिंग रूम, पार्क एवं संस्कार क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जितनी भी राशि लगेगी वह सरकार वहन करने को तत्पर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मिथिला रत्न सम्मान से नवाजी गईं LNMU की डॉ. मोना शर्मा, पढ़िए Bhagalpur कनेक्शन और बधाई

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नंद कुमार झा ने आज के लोकार्पण एवं कार्यारंभ की जानकारी देते हुए लगभग 4.50 करो रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण एवं 1:61 करोड़ रुपए की लागत से कार्य शुभारंभ किए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक समेत जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता दिलीप कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

वहीं, मंत्री संजय कुमार झा तारडीह प्रखंड के नदियामी ग्राम में पुरानी कमला नदी पर निर्मित चेकडैम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने तारडीह एवं अलीनगर प्रखंड में कराये गये कटाव निरोधक कार्यों का लोकार्पण किया। बाढ़ 2023 से पूर्व कराये जाने वाले कटाव निरोधक कार्यों का कार्यारंभ किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सनहपुर में डिग्री कॉलेज का सपना होगा पूरा! DM Kaushal Kumar ने किया ज़मीन का निरीक्षण, छात्रों को जल्द मिलेगी नई सौगात

इस दौरान आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री झा ने क्षेत्रहित एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। तारडीह प्रखंड अन्तर्गत कठरा ग्राम आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी।

वहीं, घनश्यामपुर प्रखण्ड के कोरथु ग्राम में जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान तथा बिरौल प्रखंड में कराये गये बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही कटाव निरोधक कार्यों का कार्यारंभ किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बीत गए 35 साल…’Tilka Majhi’ के नाम चैप्टर कब जोड़ेगा भागलपुर TMB विश्वविद्यालय @Deshaj Times Special Ep. 02 | कब मिलेगी बाबा...

1784 का वह साल, जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक आदिवासी योद्धा...

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

संवैधानिक संकट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन में भयानक Container crash, अनियंत्रित प्लाईवुड लदा कंटेनर घर में घुसा, लाखों का नुकसान

कंटेनर हादसा: दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...