spot_img

Darbhanga में शादी के दौरान Samastipur के किशोर का मर्डर, ‘अंजाम का था पहले से शक’

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा शादी समारोह में आए समस्तीपुर के 14 साल के नाबालिग किशोर की हत्या हो गई है। रात में शादी सुबह खेत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दरअसल, शादी की रात से ही नाबालिग गायब था।

- Advertisement -

सुबह, दरभंगा APM थाना क्षेत्र में सनसनी

बार-बार तलाश के बाद भी उसकी कहीं कोई खबर नहीं मिली। सुबह, दरभंगा APM थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की खबर से हड़कंप मचा है। SP बोले- स्पष्ट है-मर्डर केस है।

- Advertisement -

समस्तीपुर के 14 वर्षीय धीरज कुमार की हत्या 

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया घाट में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय धीरज कुमार की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव का निवासी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

रात में लापता हुआ, सुबह मिला खेत में शव

रामधनी सहनी की बेटी मनीषा की शादी में धीरज बारात के साथ पहुंचा था। बारात रात दो बजे पहुंची और चार बजे सभी ने खाना खाया। इसके बाद धीरज अचानक लापता हो गया। सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव रेलवे गुमटी के पास खेत में मिला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कोचिंग गई छात्रा का अपहरण! कमतौल के 4 युवकों पर FIR | पढ़िए -महेश कुमार की RAID

पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका परिजनों ने जताई

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी SP अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के पिता हीरा चौधरी ने गांव के ही लक्ष्मण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बेनीपुर-जाले में भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर दबोचे गए

भीड़ जमा, जांच जारी

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने कुछ साक्ष्य बरामद किए हैं और परिजनों से पूछताछ जारी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime

लालू यादव के साथ दुर्गा पंडाल में दिखीं दोनों बेटियां, पर तेजस्वी कहां थे? बिहार में गरमाई सियासत

Lalu Yadav Tejashwi News: दुर्गापूजा के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए। तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने सियासी #LaluYadav,#TejashwiYadav,#BiharPolitics