
जाले में सनसनी! कॉलेज से लौटी बड़ी बहन, छोटी रहस्यमय ढंग से गायब। जाले से नाबालिग लड़की गायब! पिता ने दर्ज कराई FIR, सीतामढ़ी का युवक आरोपी। रेलवे स्टेशन से निकली, फिर नहीं लौटी घर! नाबालिग के गायब होने से हड़कंप। जाले में अपहरण कांड! पिता का आरोप – जबरन भगा ले गया युवक। FIR दर्ज। @जाले-दरभंगा,देशज टाइम्स।
जाले में सनसनी: नाबालिग को जबरन भगा ले गया
जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को जबरन भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लड़की के पिता ने थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पिता का आरोप
लड़की के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां घर से योगियारा रेलवे स्टेशन के लिए निकली थीं। बड़ी बेटी चंदौना कॉलेज में पढ़ाई करने गई, जबकि छोटी बेटी जाले बाजार की ओर गई थी। शाम तक बड़ी बेटी घर लौट आई, लेकिन छोटी बेटी वापस नहीं आई।
सीतामढ़ी के युवक पर अपहरण की एफआईआर
परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा थाना क्षेत्र के राहुल दास (पिता: जमुना दास) ने उनकी नाबालिग बेटी को जबरन भगा ले गया है।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में जाले थाने की पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया जाएगा।