spot_img

चार गोलियां, एक साजिश? RJD नेता की गोली मारकर हत्या! विरोध में आगजनी, बवाल

spot_img
- Advertisement -

वैशाली में RJD नेता की गोली मारकर हत्या! आंखों में मारी गई 2 गोलियां, इलाके में दहशत। देर रात घात लगाए बदमाशों ने बरसाई गोलियां – RJD नेता शिव शंकर सिंह की मौके पर मौत– आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया बवाल– परिवार बोला: किसी से दुश्मनी नहीं थी। चार गोलियां, एक साजिश? RJD नेता की हत्या ने हिला दिया वैशाली – पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी@वैशाली, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

वैशाली में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

वैशाली, देशज टाइम्स। जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने राजद (RJD) नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सिंह अपने पुराने घर से नए घर जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

चार गोली मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उन पर करीब चार गोलियां दागी, जिनमें से दो उनकी आंखों में लगीं। गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है।

- Advertisement -

इलाके में आक्रोश, सड़क जाम और आगजनी

हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों और समर्थकों ने सड़क जामकर आगजनी और हंगामा किया। आक्रोशित लोग घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने कहा – कोई दुश्मनी नहीं थी

पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सिंह की किसी से कोई जानी दुश्मनी नहीं थी। वे बिजली विभाग से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए थे और वर्तमान में राजद के प्रखंड महासचिव थे। इसके अलावा वे जमीन खरीद-बिक्री का भी काम करते थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga University News: दरभंगा LNMU में हाइब्रिड मोड में बड़ा फैसला: विश्वविद्यालय में!तालाबों के चारों ओर बनेगा पाथ-वे, लगेंगी आकर्षक कुर्सियां, विभागों का...

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें परिसर के#DarbhangaNews,#LNMU,#UniversityDecisions

Muzaffarpur Hospital Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 10 मौतों के बाद लालू की बेटी रोहिणी का बड़ा खुलासा, अस्पतालों की सुरक्षा पर सरकार घेरी!

Muzaffarpur Hospital Fire News: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग से 10 मौतों के बाद लालू की बेटी ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिहार के अस्पतालों म#MuzaffarpurFire,#BiharHospitalSafety,#RJDLeader

Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

सपा ने 2027 के यूपी चुनाव के लिए अपनी रणनीति बदली है। अखिलेश यादव ने I-PAC को हटाकर पूर्व IAS आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम बनाई और चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़#UttarPradeshPolitics,#SamajwadiParty,#UPElection2027

Bihar Stone Mining News: मानसून के बाद 7 जिलों में खनन फिर होगा शुरू! बिहार सरकार का बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी राहत

बिहार सरकार मानसून के बाद 7 जिलों में पत्थरों का खनन फिर से शुरू करेगी। जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार हैं, जल्द ही ई-नीलामी होगी। इससे निर्माण कार्यों को गति मिल#BiharMining,#StoneQuarry,#BiharDevelopment