back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा प्रशासन का मिशन होली, आवास प्लस योजना की डेडलाइन तय, घर नहीं बनाने वालों से वसूली जाएगी राशि

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं इंदिरा आवास योजना की राशि जिन लाभुकों की ओर से प्राप्त की गई है, और वे अभी तक अपना आवास निर्माण नहीं कराए हैं। उनके लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए होली तक अपना आवास निर्माण करवा लेने को कहा गया है। यदि वे होली तक अपना घर नहीं बनाते हैं तो उनसे दी गयी राशि की वसूली की (Mission Holi of Darbhanga Administration) जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में FMD vaccine का महाभियान, हजारों पशुओं को खुरहा-मुंहपक्का से बचाने की कवायद तेज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंतिम मौका देते हुए मिशन होली के अंतर्गत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

इनके लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निम्नलिखित है- अलीनगर, बहादुरपुर, बेनीपुर, बिरौल, केवटी एवं किरतपुर प्रखंड के लिए प्रतिदिन 25-25 आवास, कुशेश्वरस्थान को 50 आवास, घनश्यामपुर जाले और बहेड़ी प्रखंड को प्रतिदिन 40-40 आवास, दरभंगा, गौड़ाबौराम, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड को प्रतिदिन 30-30 आवास, सिंहवाड़ा प्रखंड को 35 आवास, तारडीह, मनीगाछी एवं हायाघाट प्रखंड को प्रतिदिन 20-20 आवास पूर्ण करवाने का लक्ष्य दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : कुछ तो आदतें नहीं बदलतीं! पांचवीं बार शराब पीकर पकड़ा गया शराबी, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

इस संबंध में होली के अवसर पर घर आनेवाले लाभुकों के लिए भी अपना घर बनवाने का बेहतरीन अंतिम मौका है। आवास योजना की प्राप्त राशि से वे अपने आवास का निर्माण करवा लें,अन्यथा उन्हें राशि वापस करनी होगी। इस आशय का आदेश उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की ओर से जारी किया जा चुका है।

उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने बताया 
आवास प्लस योजना के अंतर्गत दरभंगा जिले के 9516 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है। राशि प्राप्त करने वाले सभी लाभुकों को 31 मई 2022 तक अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें