back to top
3 मई, 2024
spot_img

Darbhanga के गोदैल में सुबह-सवेरे कहर! 20 लोग हथियार लेकर घर में घुसे, कैश-जेवर लूटे, सड़क पर घसीटकर पीटा

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – दरभंगा की हर बड़ी खबर सबसे पहले

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा के गोदैल गांव में मोबाइल विवाद से हिंसक बवाल मच गया। 20 लोगों ने एक परिवार पर हमला कर ना सिर्फ जानलेवा हिंसक मारपीट की। बल्कि, ₹50 हजार और सोने का मंगलसूत्र भी लूट लिया। इससे भी मन ना भरा, बुधन महतो को सड़क पर घसीटा– घनश्यामपुर की यह बड़ी वारदात आपको जरूर पढ़नी चाहिए…

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

गोदैल गांव की सुबह बना हमले का गवाह

जानकारी के अनुसार, जिले के घनश्यामपुर प्रखंड स्थित गोदैल गांव में सुबह का समय दहशत में बदल गया, जब करीब 20 लोगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने 50 हजार रुपए नकद और एक भरी सोने का मंगलसूत्र भी लूट लिया।

मोबाइल विवाद से शुरू हुआ विवाद, बना खूनी तांडव

  • पीड़ित बुधन महतो ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी भाई विद्यानंद महतो और शत्रोहन महतो के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच गांव के घुरन महतो ने जोर-जोर से शोर मचाया।

यह भी पढ़ें:  Gang Rape In Darbhanga | दरभंगा में शादी में आई विवाहिता युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में बारी-बारी से दरिंदों ने रौंदा, पीटा

लाठी-डंडा लेकर 20 लोगों ने किया हमला

  • शोर सुनकर महेश्वर महतो, मनोज महतो, मोहन महतो, कृष्ण कुमार महतो, लाल बिहारी महतो, संजय कुमार महतो, परमेश्वर महतो, राम अवतार महतो समेत करीब 20 लोग घर में घुस आए। उनके पास लाठी, डंडा, कुदाल, टेंगारी और लोहे की रॉड थी। सभी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में रात को इजोत में दिखते हैं ये ' चोर '....अब पकड़ी गई चोरी

लूटपाट और बेरहमी से मारपीट

  • हमलावरों को जब कोई नहीं मिला, तो वे महावीर महतो के घर घुस गए। वहां से 50 हजार रुपये नकद और एक भरी सोने की चेन लूट ली। परिवार के बाकी लोग किसी तरह जान बचाकर भागे।

बुधन महतो को घसीटकर मारा, डीएमसीएच रेफर

  • बुधन महतो पहले से ही ऑपरेशन के बाद कमजोर थे और भाग नहीं सके। हमलावरों ने उन्हें पकड़कर सड़क पर घसीटा और बेरहमी से पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में 'गब्बर" , Kusheshwarsthan में अजय-मिथिलेश...##...मारपीट, बड़ी कार्रवाई

इलाज और पुलिस जांच जारी

  • स्थानीय लोगों ने घायलों को घनश्यामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बुधन महतो की हालत गंभीर देख उन्हें डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और पुलिस जांच में जुटी है

जरूर पढ़ें

Bihar Railways की Good News…गर्मी की छुट्टियों में लीजिए सफर का मजा… Samastipur-Jaynagar-Darbhanga के लिए Special Train

समस्तीपुर| दरभंगा | मधुबनी | देशज टाइम्स डेस्क रिपोर्ट | Bihar Railways की Good...

लीजिए भाई…Gaya Airport से Delhi के लिए Direct flight… सीधी उड़ान भरिए, सेवा शुरू

गया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है।...

महिला सिपाही प्रिया पप्पी…पुलिस वर्दी में Social Media पर रील बनाने में सस्पेंड

पुलिस वर्दी में रील बनाने वाली महिला सिपाही सस्पेंड हो गईं हैं। हले भी...

जनता दरबार के बीच राजस्व कर्मी का ‘सिस्टम’, दाखिल-खारिज में लगेगा 7 हजार, बिछा निगरानी का जाल, फंसा घूसखोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में पटना से पहुंची विशेष निगरानी टीम ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें