spot_img

बेनीपुर में पानी को तरसी जनता! 393 जल नल-ज़्यादातर बंद! रिपोर्ट कुछ और, हकीकत कुछ और, गर्मी में त्राहिमाम@प्यासी जनता-शुभ मुर्हूत पर निकलेंगी टीम

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर में पानी को तरसी जनता! 393 जल नल, ज़्यादातर बंद! रिपोर्ट कुछ और, हकीकत कुछ और, गर्मी में त्राहिमाम। गर्मी में सूख गईं नल की धाराएं! बेनीपुर में सरकारी जल नल योजनाएं बनी मज़ाक। खुला सरकारी पोल! रिपोर्ट कुछ और, हकीकत कुछ और।गर्मी में टूट रहा सब्र! बेनीपुर के 393 नलकूपों में से अधिकांश ठप्प, 11 जून से जांच।@सतीश झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स

- Advertisement -

बेनीपुर जल संकट पर खुला सरकारी पोल!

बेनीपुर में भीषण गर्मी एवं तपिश से उत्पन्न पेयजल संकट के मामले को गंभीरता से लेते हुए बंद पड़े जल नल योजना को अविलंब चालू करने के उद्देश्य से मंगलवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक हुई।

- Advertisement -

वार्ड वार जल नल योजना की क्रमशः समीक्षा

इस दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर ,बिरौल एवं बहेरी प्रखंड के सभी पंचायतो में सरकार द्वारा विगत वर्षों में लगाए गए वार्ड वार जल नल योजना की क्रमशः समीक्षा की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर कोर्ट में न्यायिक समन्वय बैठक: न्यायिक कार्यों में तेजी लाने पर जोर, अफसरों को मिला सख्त निर्देश

अभियंताओं की बात को यदि सच मान लिया जाए तो !

इस दौरान विभागीय अभियंताओं के मुताबिक बेनीपुर प्रखंड में कूल 234 ,बहेड़ी में 93 एवं बिरौल प्रखंड में बेनीपुर विधानसभा अंतर्गत 65 जलनल योजना सभी वार्डों में सरकार द्वारा लगाए जाने की बात कही गई। इसमें विभागीय अभियंताओं की बात को यदि सच मान लिया जाए तो 16 जल नल योजनाएं बंद बताई गई। लेकिन क्षेत्र भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं से मिली फीडबैक के अनुसार कूल 393 नलजल योजनाओं में अधिकांश जलनल योजना से जलापूर्ति ठप्प होने की बात सामने आई।

बड़ी आबादी को जलापूर्ति बाधित होने या अनियमित !

इसमें छोटे-मोटे तकनीकी खराबी से लेकर अंडरग्राउंड पाइप लीकेज एवं जल मीनार से लेकर बोरिंग तक में खराबी तक की बात बताई गई। जिसके कारण इस भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप में विधानसभा क्षेत्र के एक बड़ी आबादी को जलापूर्ति बाधित होने या अनियमित आपूर्ति होने की बात प्राथमिकता से उठाई गई।

20 तकनिशियनों की टीम 11 जून से !

लेकिन विभाग द्वारा16 बंद पड़े नलकूप के अलावे कई अन्य योजनाओं में छोटी-मोटी तकनीकी खराबी की बात विभाग की ओर से स्वीकार करते हुए अधीक्षण अभियंता ने 20 तकनिशियनों की टीम 11 जून से बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत मेंअवस्थित जल नल योजना से जलापूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्थानीय वार्ड सदस्य एवं मुखिया के उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया गया।

24 घंटा के अंदर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश

इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से प्रत्येक जल नल योजना का भौतिक सत्यापन करते हुए 24 घंटा के अंदर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय

Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम: रिकॉर्ड ऊंचाई से इतना टूटा दाम, जानें क्यों घट रहे हैं Gold Silver Price!

Gold Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दाम धड़ा

Bihar Politics: बड़ा उलटफेर Ritu Jaiswal BJP: लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, ‘मुखिया दीदी’ ने थामा कमल का दामन

Ritu Jaiswal BJP: बिहार की सियासत में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तेजतर्रार नेता और कभी लालू-तेजस्वी की करीबी मानी जाने व

Muzaffurpur News: वांटेड अपराधी गिरफ्तार, Bihar STF की बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर का सोनू गोपालगंज से पकड़ा गया

वांटेड अपराधी: बिहार में अपराधियों की धर-पकड़ जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर का एक ऐसा वांटेड अपराधी गिरफ्तार हुआ है, जो पिछले पांच साल से पुलिस की नाक में दम