

क्या मां ऐसी होती है? क्या मां बनना और उसे निभाना आज की नारी को पसंद नहीं? क्या मां की कुमाता वाली छवि आज की नारी नहीं संभाल पा रही है। ऐसा ही कुछ हुआ है सिंहवाड़ा में जहां एक कलयुगी मां सामने आई है।
पुत्र की हत्या करने वाली मां सवालों के घेरे में
इस कलयुगी मां ने अपने ही पुत्र को जमीन पटक कर मार डाला। अब पुत्र की हत्या पर कई सवाल उठ रहे। आखिर मां ने ऐसा क्यों किया। फिलहाल, सिंहवाड़ा की सिमरी पुलिस और उसकी तेज-तर्रार महिला थानाध्यक्ष पूजा कुमारी एक्शन में हैं। तत्काल कार्रवाई हुई है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मगर, सवाल है, मां ने ऐसा क्यों किया। आइए खबर पढ़िए विस्तार से
मामला, सिंहवाड़ा के सिमरी-शोभन गांव का, जहां मिली फर्श पर डेढ़ माह के सौरभ की लाश
दरभंगा, जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में एक कलयुगी माँ अन्नू देवी नेअपने डेढ़ माह के पुत्र सौरभ को फर्श पर पटक कर मार डाला है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार सहित प्रत्येक सुनने वाले लोगो रुंगटे खड़े हो जा रहे है। परिजनों के द्वारा सिमरी थाना को दी गई सूचना आई पुलिस ने आरोपी मां अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है।
2 साल पहले प्रेम विवाह, रह रहे थे साथ, पति मुंबई में, आखिर पत्नी को क्या होगा सबकुछ अचानक…
जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव निवासी राधेश्याम महतो और गांव की लड़की अन्नू ने दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ में अपने घर में रह रहे थे। राधेश्याम फिलहाल मुंबई में रहकर मजदूरी किया करते हैं।
डेढ़ माह का सौरभ सिंघानिया, शव और पंचनामा
मृतक शिशु की पहचान शोभन गांव निवासी राधेश्याम महतो के पुत्र सौरभ सिंघानिया के तौर पर की गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। आरोपी मां को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।
मायके भी शोभन में, दो कमरों का मकान और हरकत ऐसी…क्यों?
बताया जाता है कि आरोपी मां अन्नू देवी का भी मायका भी शोभन गांव में ही है। दो वर्ष पूर्व उसने राधेश्याम महतो से प्रेम विवाह किया था। पति राधेश्याम मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। मृतक शिशु की दादी लालवती देवी ने बताया कि दो कमरों का उसका मकान है।
रात के 11.30 बज रहे थे, ठंड अधिक थी, आखिर बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ..चीख निकल गईं
वह रात को अपने कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में बहु अन्नू अपने बच्चे सौरभ के साथ सोई हुई थी। करीब 11:30 बजे रात में जब बहू के कमरे से उठापटक के बच्चे के रोने की आवाज आई। हमलोग जाग गए। बहू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तबतक सौरभ की मौत हो चुकी थी। बच्चे के नाक से खून निकल रहा था।
कहती हैं, सौरभ की
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि बहू घर में नहीं रहना चाहती है। बच्चे के जन्म के बाद से वो उससे छुटकारा पाना चाह रही थी। घटना से पूरे गांव के लोग हतप्रभ है और इस माँ को कोस रहे हैं।
इस सम्बंध में सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं आरोपी अन्नू देवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

