spot_img

Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव…रामचंद्र…इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा…

spot_img
- Advertisement -
Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव…रामचंद्र…इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा…जहां… बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर गांव में गुरुवार की रात पटाखे की चिंगारी से लगी आग में छह लोगों की जान चले जाने के बाद गांव में पूरी तरह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई कुछ बोल नहीं पा रहा है। आशापुर-अलीनगर पथ में आने जाने वाले राहगीरों कुछ देर रूककर तबाही का मंजर देख चल देते हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| रामचंद्र के छोटे भाई ललित…सहारा दे तो कौन किसका…बुझी आंखें, पथराईं सांसें

अगलगी में अपना सबकुछ खो जाने के बाद शनिवार को रामचन्द्र पासवान अपने उजड़े आशियाना के बगल में बैठे निहार रहे हैं। और घटना के मंजर को याद कर फफक-फफक कर रोने लगते हैं। साथ में बैठे रामचंद्र पासवान के छोटे भाई ललित पासवान भाई को ढ़ाढस देते हुए खुद भी रोने लगते हैं। अगल बगल के कुछ लोग जाकर उसे समझाते बुझाते हैं, लेकिन वे कहते हैं, अब मेरा हाथ बुढ़ापे में थामेगा कौन? उन दोनों अनाथ बच्चों को देखेगा कौन? मैं तो पूरी तरह उजर गया हूं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट! दो बाइक पर चार अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे, 55 ग्राम सोना ले उड़े

Darbhanga News | Benipur News| लोग आते हैं, चले जाते हैं, स्तब्धता वहीं पड़ी है…निस्तब्ध

शनिवार को भी घटनास्थल पर समाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दल के लोग और मीडियाकर्मियों का आने का सिलसिला जारी रहा। अलीनगर के अंचलाधिकारी की ओर से पीड़ित परिवार को पाॅलीथीन सीट, वस्त्र, बर्तन खरीदने के लिए 12 हजार रुपए और नजदीक डीलर से 20किलो सूखा राशन उपलब्ध करवाने के साथ साथ मृतक कंचन देवी के पति जो केवटी थाना क्षेत्र के दिघीयार गांव के वासी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अधिकारी हरिशंकर सुमन का कटिहार ट्रांसफर, जानें कौन बना नया अवर निबंधक

Darbhanga News | Benipur News| थाहने की जद्दोजहद

इनके खाते में एसबीआई अलीनगर  शाखा के माध्यम से 16 लाख रुपए नेफ्ट के लिए शाखा प्रबंधक को चेक के साथ पत्र दिया गया है। जबकि मृतक सुनील कुमार पासवान के अनाथ संतान श्वाती कुमारी एवं सुशांत कुमार पासवान को मृतक अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध करवाने के लिए अंचलाधिकारी के साथ नाबालिग आश्रित का ज्वाईंट बैंक अकाउंट खोलने की आवश्यकता है।

Darbhanga News | Benipur News| बढ़े हैं प्रशासन के हाथ

नाबालिग आश्रितों का जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के बाद बैंक खाता खुलवा कर अनुग्रह राशि दी जाएगी। एक साथ माता-पिता का सर से छाया हटने के बाद अनाथ हुए  सुशांत कुमार एवं स्वाति कुमारी को  समाज कल्याण विभाग द्वारा परवरिश योजना के तहत एक एक हजार रूपए मासिक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजू कुमारी को घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पुरा करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भीषण हादसा: ट्रैक्टर बचाने में पलटी एंबुलेंस, नवजात समेत 6 घायल, चालक की हालत नाजुक!

Darbhanga News | Benipur News| भरोसा ही सहारा

उक्त आलोक में सीडीपीओ ने अंटौर पहुंच कर स्वाती एवं सुशांत का आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरा किया।मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। जीवन हाॅस्पीटल के संचालक डॉ आर के झा ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित रामचन्द्र पासवान से मिले और दोनों अबोध बच्चे को हरसंभव हर समय मदद का भरोसा दिलाया। घटनास्थल पर अभी भी आग का तपीस कायम है। रामचंद्र पासवान ने उक्त घटना के समय से लेकर अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए मदद पर संतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

D.El.Ed एडमिशन: बड़ी खुशखबरी!Bihar D.El.Ed Admission आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें पूरा शेड्यूल और पहली लिस्ट

Bihar D.El.Ed Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने D.El.Ed सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। जानें पूरा शेड्यूल और नामांकन प्रक्रिया।#BiharDElEd,#DElEdAdmission,#BSEB

बांकीपुर MLA बनते ही प्रशांत किशोर का पहला बड़ा वार! DGP Vinay Kumar से मिलकर उठाई 3 समस्याएं

Prashant Kishor Bankipur: बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने डीजीपी विनय कुमार से मिलकर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं - ट्रैफिक, वेंडरों#PrashantKishor,#BankipurNews,#BiharPolitics

मुजफ्फरपुर में डबल MUDER! दादा-पोती की गला रेतकर हत्या| भीड़ ने भतीजे को पीट-पीटकर किया अधमरा | पढ़िए – जिसने किया क़त्ल वो...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में प्रॉपर्टी डीलर भोला अंसारी और उनकी 7 साल की पोती अनम परवीन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में भतीजे अल्ताफ आलम ने वारदात को#MuzaffarpurNews,#SahebganjMurder,#BiharCrime

खुशखबरी Bihar Teacher Vacancy! बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें किस विषय में कितने पद | कक्षावार देखें पूरी लिस्ट ?

Bihar Teacher Vacancy: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती। जानें कक्षावार और विषयवार कितनी वैकेंसी, आवेदन की तारीख, नया परीक्षा पैटर्न और उम्र स#BiharTeacherVacancy,#BPSCTRE4,#ShikshakBhartiBihar