spot_img

दरभंगा के कमतौल में गाय चोरी में बड़ा बवंडर, घंटों गांव बना रणक्षेत्र, पत्थरबाजी, फायरिंग, गाय बरामद, आठ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। कमतौल थाना क्षेत्र का मुहम्मदपुर गांव कई घंटों तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। वहीं, करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की चर्चा लोगों के बीच हो रही है। इस कारण वहां पहुंची पुलिस को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि एक ही परिवार में आखिर इतने लोग कैसे पत्थरबाजी कर रहे हैं। साथ ही, हवाई फायरिंग भी हो रही है।

- Advertisement -

मामला है, कमतौल थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पशियारी टोल का। थाना क्षेत्र में मुहम्मदपुर गांव के पशियारी टोल से चोरी की गई सात गाय देख चोर और गाय पालकों के बीच छह घंटे से रणक्षेत्र में तब्दील रहा पूरा इलाका। पुलिस मूख दर्शक बना रहा, हालांकि बाद में आई एक्शन में पुलिस ने कई अपराधियों को दबोचा।

- Advertisement -

मगर, इससे पहले अपराधियों ने करीब सात गायों की चोरी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव से कर लेने की घटना से उग्र माहौल में गोली और पत्थरबाजी से पूरे इलाके को अशांत कर दिया। इस कारण चमनपुर गांव के स्थानीय लोग काफी सदमे में हैं। वहीं, सवाल यही किया जा रहा था कि आखिरकार गाय की चोरी किसने की। कारण, गाय की खोज में कुछ लोग मुहम्मदपुर के दक्षिणी टोल पहुंचे तो देखा कि उक्त गाय उन्हीं की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं के लिए खुशखबरी! 22 अगस्त को Job Camp, 10वीं पास को भी मिलेगी ₹12,500 की नौकरी

उक्त लोगों ने अपने चमनपुर गांव में फोन कर सूचना दी कि चोरी हुई सभी गाय महम्मदपुर में है। चमनपुर गांव के कई लोग महम्मदपुर गांव पहुंचकर गाय को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन, मोहम्मद कल्लू ने इसका विरोध किया। इसपर दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई।

इसी बीच थाने को सूचना दी गई। कमतौल थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी दल-बाल के साथ वहां पहुंचे। इसी बीच कल्लू के घर से पुलिस और ग्रामीणों पर रोड़े बरसाए जाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि कल्लू के घर से चार राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। कई घंटे तक यह सिलसिला जारी रहा। वरीय पुलिस पदाधिकारियों को जब इस बात की सूचना मिली तो कई थाने की पुलिस वहां पहुंची और कल्लू के घर को घेर लिया।

यह भी पढ़ें:  सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी की GOOD NEWS....'ट्रेन ऑन डिमांड'! बिहार में नई ट्रेन, अब पाटलीपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी, जानें समय - पूरा शेड्यूल!

प्रभारी एसडीपीओ बिरजू पासवान ने कहा
कि बड़ी मशक्कत के बाद गाय को बरामद करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। इनके पास से दो हथियार भी बरामद हुए हैं। डीएसपी श्री पासवान ने कहा कि फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के समक्ष कोई फायरिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून संगत कार्रवाई की जा रही है। अब पढ़िए पूरी खबर

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव में बीती रात कई किसानों की लगभग आधा दर्जन गाय चोरी हो गई। किसान रात से ही गाय की खोज में जुटे थे। सुबह छह बजे कुछ किसान गाय ढूंढ़ते ढूंढ़ते मोहम्मदपुर पश्चिमी टोल पर पहुंचे। वहां अपनी गायों को पिकअप पर एवं कुछ नीचे देख स्थानीय लोगों को बताया।

कहा कि यह गाय हमलोगों की है, जो रात में चोरी हो गयी थी। तबतक चमनपुर से कुछ और किसान जुट गए। जब उनलोगों ने गाय ले जाने की कोशिश में लगे, तो स्थानीय मुहम्मदपुर पश्चमी टोल शेखपट्टी निवासी मो. कल्लू अपने पूरे परिवार के साथ जुटकर किसानों के साथ हाथापाई करने लगे। तब इसकी सूचना स्थानीय लोग एवं चमनपुर के किसानों ने कमतौल थाना को दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अधिकारी हरिशंकर सुमन का कटिहार ट्रांसफर, जानें कौन बना नया अवर निबंधक

मौके पर कमतौल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के समक्ष ही मो. कल्लू के छत से ईट पत्थर बरसाया जाने लगा। चमनपुर के आधे दर्जन किसानों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। मोहम्मद कल्लू के घर के छत से पुलिस के समक्ष ही हवाई फायरिंग भी की गयी। एक पत्रकार जो वीडियो बना रहा था, उसकी भी भीड़ ने पिटाई कर दी। अभी सैकड़ों की भीड़ यहां जुटी हुयी है।

मो. कल्लू के घर के चारों तरफ भीड़ जुटी हुई है।लेकिन सभी भीड़ व पुलिस पर मो. कल्लू के परिवार अकेला भारी पड़ा हुआ है। माहौल बहुत तनावपूर्ण है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जिला को सूचना दिए जाने के 4 घंटा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई वरीय अधिकारी या अतिरिक्त पुलिस बल नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि मो. कल्लू के घर में कई अपराधी किस्म के बदमाश मौजूद है। पुलिस की हिम्मत घर में घुसने की नहीं हो पा रही है। राजस्थानी लोग बाहर से पहरेदारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली-रांची के बाद बिहार की बारी! पटना में छात्रों का ‘महाआंदोलन’ आज से शुरू, लालू-तेजस्वी का मिला साथ – ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’

Bihar Student Protest: सरकारी परीक्षाओं में पारदर्शिता, नई बहाली और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर पटना में छात्रों का 'महाआंदोलन' शुरू हो रहा है. इसे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव#BiharStudentProtest,#PatnaProtest,#LaluPrasad

बड़ी खबर ग्रामीण हाट बाजारों के तीन मॉडल ! बिहार में 725 ग्रामीण हाट बाजारों को लेकर आया ये निर्देश, सीधे जीविका दीदियों...

Bihar Rural Development: बिहार में 725 नए ग्रामीण हाट बाजारों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को नाबार्ड समर्थित इस योजना#BiharRuralDevelopment,#HaatBazaarBihar,#JivikaDidis

बिहार में माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू! पुलिस ने जब्त की 108 करोड़ की संपत्ति| पढ़िए – अब हर जिले में EOU का अपराधियों...

Bihar Police: बिहार पुलिस ने संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का विस्तार अब सभी 12 पुलिस रेंज और हर जिले तक किया गया है। EOU न#BiharPolice,#EOUAction,#BiharCrime

पटना में बड़ा एक्शन: मेयर सीता साहू पर भी गिरी गाज, 26,746 घरों का बदलेगा ‘किस्मत’! | पढ़िए – नोटिस – पहचान – बड़ी...

Patna News: पटना नगर निगम ने मेयर सीता साहू को आवासीय परिसर के कथित अनधिकृत गैर-आवासीय उपयोग के लिए नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 26,746 संपत्तियां चिन्ह#PatnaNews,#SitaSahu,#PMCAction