spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय थाने में फिल्मी स्टंट में छा गई ‘मिथिला की सिंदूर….’ मेरा पति मेरा देवता है…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स  फिल्मी दुनियां के चकाचौध में बिगड़ती हुई संस्कृति में कुछ वाक्या ऐसा भी होता हैं जो प्रेरणा देता हैं और मिथिला की सभ्य संस्कृति का परिचय कराता हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल एक शराबी नशे की हालत में प्रत्येक दिन अपनी पत्नी को पीटता हैं। उसे प्रताड़ित करता हैं। घर की स्थिति बिगड़ जाती हैं। तंग आकर शराबी की पत्नी रेलवे ट्रेक पर जाकर कटने के लिये तैयार रहती हैं। इसी बीच पुलिस को इस बात की भनक लग जाती हैं।

- Advertisement -

पुलिस तुरंत खोजते हुये रेलवे ट्रेक से महिला को समझाकर थाने लाती हैं। इसी बीच पुलिस ने उसके शराबी पति को भी गिरफ्तार कर लेती हैं। फिर जो थाने का दृश्य होता हैं, वह मिथिला की सभ्यता और संस्कृति को चार चांद लगा देता हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: तालाब बचाना है... मगर आप मौन हैं महोदय? पढ़िए - ऐतिहासिक पदयात्रा की अपील... आओ गंगासागर, दिग्घी, हराही समेत दरभंगा के तालाबों को बचाओ!

दरअसल, शराबी पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर चली गई। सूचना पाकर लहेरियासराय थाना की पुलिस और मुहल्ले के लोग रेलवे ट्रेक पहुंच गये। समझा-बुझाकर उसे थाना वापस लाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये उसके पति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।

इतना देखते ही पति के प्यार में उक्त महिला ने थानाध्यक्ष से बार-बार अनुरोध करने लगी। वो कह रही थी कि अब उसका पति ऐसा गलती नहीं करेंगा उसे छोड़ दीजिए। महिला ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसके पति शराब पीकर रोज घर में मारपीट करते हैं।

नशे में होने के कारण उसके पति को ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। नशा की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला सैदनगर अभंडा निवासी चंद्रशेखर मिश्रा के पुत्र कुंदन कुमार की पत्नी का है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पति नशे की हालत में था इसीलिये उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आचार्य, शास्त्री और उपशास्त्री... Sanskrit University Exams शुरू, VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का औचक निरीक्षण, जानिए क्या हैं खास बातें

यह सुनते ही वह पुलिस से बार-बार आग्रह करती रही कि सर… मेरे पति को छोड़ दीजिये। रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। जब पति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था। वह और भी जोरों से चिल्लाने लगी। पत्नी के इस प्रेम को देखकर सभी लोग आश्चर्य चकित थे। चारों और लोग कह रहें थे कि पति मारते रहता हैं फिर भी पत्नी का प्रेम देखिये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सच्चाई रो रही, दानवीर कर्ण का महल सोया है! पढ़िए – साम्राज्य की भूख का लालची ‘ फरेब ‘ | Deshaj Times...

धूल उड़ती है भागलपुर के सीटीएस (CTS) मैदान से। लेकिन यह महज धूल नहीं...

Bhagalpur News: किसने लूटी चंपा की जवानी! पढ़िए Special Story — मैं हूं 16 महा जनपदों की अंग ‘ मालिनी ‘ — Champa...

चंपा नदी: कभी भारतीय संस्कृति की गहराइयों में बहने वाली, 16 महा जनपदों में...

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...