
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। वाहन चेकिंग के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश अर्जुन कुमार सहनी को एक पिस्टल समेत जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यालय डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि रविवार की शाम नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह अंगरक्षक के साथ शिवाजी नगर चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी इसी दौरान इमली घाट के तरफ से आ रहे बदमाश अर्जुन कुमार सहनी जो टुनटुन सहनी उर्फ टुनु सहनी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज का रहने वाला है। उसे रोका गया तो चेकिंग के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैग्जीन, एक जिंदा कारतूस मिला। उसे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि अर्जुन कुमार सहनी लंबे समय से शराब कारोबार कर रहा है उसके खिलाफ लहेरियासराय थाना सहित कई थानों में मद्य निषेध सहित अन्य मामले दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी।
अर्जुन पहले भी लूट और उत्पाद अधिनियम में जेल जा चुका है। वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही निशांत रंजन, छोटू कुमार पैंथर मोबाइल के राहुल कुमार चंद्रशेखर कुमार राजू कुमार शामिल थे।







