back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में नगर पंचायत कर्मियों की चल रही मनमर्जी, मछली बाजार पर संकट, फंसती अग्निशमन की गाड़ी, जाम में रेंगते लोग, सुपरवाइजर कहते-बस बहुत जल्द, मगर कब?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। नगर पंचायत के कर्मियों की (Nagar Panchayat in Kusheshwarsthan) मनमानी से परेशान हैं यहां के स्थानीय लोग। पढ़िए क्या है मामला, क्यों परेशान हैं लोग, क्या कहते हैं लोग, पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित बस अस्थायी बस स्टैंड के पास नगर पंचायत के कर्मियों ने नाले की सफाई एवं रिपेयरिंग के नाम पर लगभग सौ फीट में नाले की ढक्कन को खोलकर नाले की सफाई की गई।

- Advertisement -

वहीं, लगभग दस फीट में नाले की रिपेयरिंग भी की गई। लेकिन नाले के ढ़क्कन को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

यहां नाले पर ही मछली बाजार लगाया जाता था। नाले का ढ़क्कन खोलकर सड़क पर छोड़ देने से मछली बेचने वाले मछुआरों को सड़क पर ही मछली का दुकान लगाया जाता है, जिससे बाजार में जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं कलाली रोड को जोड़ने वाली सड़क का भी नाले का ढ़क्कन खोलकर वैसे ही छोड़ दिया गया है। नगर पंचायत कर्मियों के लिए ये कोई नई बात नही है बल्कि ये लोग अक्सर ऐसा ही करते रहते हैं।

स्थानीय ग्रामीण मो. जहांगीर बताते हैं
कि एक सप्ताह पूर्व वार्ड 06 में मदरसा के पीछे आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। पर बस स्टैंड से मदरसा तक लगभग तीन सौ मीटर अग्निशमन वाहन को पहुंचने में लगभग एक घंटे का वक्त लगा था। क्योंकि नाले का ढ़क्कन नहीं रहने के कारण अग्निशमन वाहन को अंदर ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में नगर पंचायत कर्मियों की चल रही मनमर्जी, मछली बाजार पर संकट, फंसती अग्निशमन की गाड़ी, जाम में रेंगते लोग, सुपरवाइजर कहते-बस बहुत जल्द, मगर कब?
मनोज पासवान बताते हैं
कि बस स्टैंड स्थित नागरमल धर्मशाला के पास नाला पर ही मछली बाजार लगता है। लेकिन जब से नगर पंचायत के कर्मी यहां नाले से ढ़क्कन हटा दिया तब से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

कमाल की बात यह है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत के सुपरवाइजर भिखो पासवान नहीं सुन रहे हैं। उनका सिर्फ एक ही जबाव होता है कि बहुत जल्द नाले पर ढ़क्कन लगा दिया जाएगा। पर एक माह बीतने जा रहा है अभी तक नाला जस का तस पड़ा हुआ है। ऊपर से मानसून है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का 'महाप्लान', DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात... नोट 06272-240600
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें