नकली दूल्हा: बिहार के जाले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में दूल्हे को ही बदल दिया गया! जी हां, जिस युवक से शादी तय हुई थी, उसकी जगह कोई और ही बारात लेकर पहुंच गया, और फिर जो बवाल कटा, उसे संभालने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तय दूल्हे की जगह दूसरा युवक बारात लेकर पहुंच गया। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद लड़की पक्ष ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय छेड़ दिया है।
नकली दूल्हा: कैसे हुआ यह धोखा?
जानकारी के मुताबिक, लड़की की शादी जिस युवक से तय हुई थी, उसकी तस्वीर पहले ही दिखाई गई थी। आरोप है कि शादी कराने वाली दो महिलाओं ने मिलीभगत कर तय युवक की जगह अधिक उम्र के दूसरे व्यक्ति को नकली दूल्हा बनाकर पहुंचा दिया। ये दोनों महिलाएं जाले की ही रहने वाली बताई जाती हैं। बारात रात करीब डेढ़ बजे पहुंची थी, जिसमें दूल्हे के साथ राजस्थान का एक रिश्तेदार भी मौजूद था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। लड़की पक्ष का आरोप है कि चुपचाप शादी संपन्न कराने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस मौके पर, परिवार चाहता है पंचायत
जैसे ही लड़की पक्ष को दूल्हे के बदले जाने का पता चला, उन्होंने तुरंत विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, लड़की के परिजनों ने पुलिस को आवेदन देने की बजाय मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही है।
लड़की पक्ष ने विवाह की तैयारियों में हुए पूरे खर्च की मांग की है। उनका कहना है कि इस शादी में धोखाधड़ी के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन मिलता है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







