

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के हर एक गांव, टोला एवं मोहल्ला में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर लोगों ने सलामी दी।
राष्ट्रीय झण्डातोलन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सुपौल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्मारक परिसर में अध्यक्ष राम सिंह की ओर से झंडा फहराने के साथ ही शुरू हो गया।
इसके बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में एसीजेएम पंकज चन्द्र वर्मा, अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ संजीव कुमार कापर,पीजीआरओ सारंग पानी पांडेय, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाला झा,थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति, प्रखंड प्रमुख रूकशाना प्रवीन,जेके कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य
डॉ.सूर्यनारायण पाण्डेय, सीएचसी में प्रभारी डॉ.फूल कुमार मिश्र,अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम, सुपौल पुलघाट चौक पर वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी किशोर कुमार झा, सुपौल पंचायत में मुखिया मो. काशीफ, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद शहनशाह अख्तर ने अपने अपने कार्यालय परिसर झंडा फहराये। मौके पर विधायक स्वर्णा सिंह, संजीव झा सहित गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गरीबों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन डीएमसीएच के एमडी डॉ.राकेश कुमार झा के नेत्तृत्व में पांच विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने बिरौल के जीवन अस्पताल परिसर में किया गया।
शिविर का उदघाटन पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों के शारिरीक जांच से हुआ। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र से आये लगभग 125 मरीजों का शारिरीक जांचोपरांत चिकित्सकों ने निःशुल्क दवा दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गरीबों को सहयोग करने के लिए डॉ.राकेश कुमार झा एवं उनके सहयोगियों को लोगों ने धन्यवाद दिया और कहा कि समय समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर गरीब लोगों को सहयोग करने की अपील की।



