दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहर में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। चोरी भी ऐसे तरीकों से की जाती हैं जो लोंगों को सुनने में भी अजीब लगता है।
अगर एक दिन आप घर में नहीं रहें बस चोरी हों जाती हैं। ऐसा ही हुआ हैं बलभद्रपुर के एक चिकित्सक के यहां,जहां चोरों ने कई लाख रुपए का चूना लगा दिया हैं।
मामला, लहेरियासराय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलभद्रपुर मोहल्ला के एक डॉक्टर के घर का हैं जहां चोरो ने ताला तोड़कर 27 लाख की संपत्ति उड़ा ली हैं। घटना की जानकारी शुक्रवार को तब मिली जब डॉ.रजनीश कुमार सिंह हास्पिटल रोड स्थित अपने क्लीनिक से वापस घर आए। घर में नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। घर के दृश्य को देख चिकित्सक अवाक रह गए।
आलमीरा के लाॅक को तोड़कर चोरों ने लगभग 25 लाख रुपए का आभूषण और दो लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गए। हालांकि, चोरों ने अन्य कोई सामान नहीं लिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि है कि चोरों के पास आभूषण और नकदी के पूर्ण जानकारी थी। इस बीच डॉक्टर अपने घर में लग सीसीटीवी कैमरे को चेक करने की कोशिश की। लेकिन, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। खोजने पर डीवीआर भी गायब मिला।
डॉ. श्री सिंह ने बताया कि हास्पिटल रोड में उनका अपना निजी होटल वीणा मेंसन है। जहां उनका क्लीनिक भी है। गुरुवार की रात अपने घर नहीं लौट पाए। शुक्रवार को वापस होने पर घटना की जानकारी मिली। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मदन प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिल पाया।
हालांकि, आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो चोरों की करतूत उसमें कैद मिली हैं। मकान के बगल स्थित खाली जमीन से सभी को अंदर प्रवेश करते देखा गया है। इस आधार पर पुलिस सभी का नाम व पता सत्यापन करने में जुटी है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।