spot_img

दरभंगा में बाइक चोरी और बरामदगी में पुलिस का रवैया ऐसा कभी देखा नहीं…!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहादुरपुर थाना पुलिस की उदासीन रवैये के कारण उनके चर्चे आम लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। कई ऐसे शिकायत मिलती रहती हैं पर कार्रवाई करेगा कौन?

- Advertisement -

थाना क्षेत्र में चोरी गई मोटर साइकिल के बरामदगी होने पर भी मोटर साइकिल को थाना पर लाना भी उनसे संभव नहीं होता। बरामदगी होने पर भी पीड़ित पक्ष को कहती है, बाइक को थाना पर पहुंचाइए वरना आपकी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी रहेगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी जीवछ यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव की बाइक (बीआर07वी-7533) बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंद्रिरा कॉलोनी से 5 अगस्त को चोरी हुई थी। इस बाबत पीड़ित ने थाना में सूचना दिया था। मगर पुलिस मोटरसाइकिल बरामदगी को लेकर गंभीर नहीं थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

इसी बीच शुक्रवार की सुबह दोनार पेट्रोल पंप के सामने गली में वह बाइक बरामद हुई। मगर उसकी डिक्की और नंबर प्लेट खोल कर हटाया लिया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने इसे किसी अपराधिक घटना में इस्तेमाल कर यहां लावारिस छोड़ दिया है। सुबह इसकी सूचना पीड़ित व्यक्ति को दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

पीड़ित व्यक्ति ने जब थाना को सूचना दी तो थानाध्यक्ष ने फोन नहीं उठाया। फिर से जब वह थाना में फोन किया तो वहां से गुड्‌डू नामक मुंशी ने फोन पर कहा कि गाड़ी थाना पर ही ले आइए। एक दिन पहले कृष्णापुरी मुहल्ला के विनोद यादव की मोटर साईकिल चोरी हुई। उन्होंने बहादुरपुर थाना जाकर इसकी लिखित सूचना दी। लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

परेशान होकर एसएसपी के यहां पहुंचा, लेकिन एसएसपी के कार्यालय में उन्हें बैठा नहीं देख वहां बैठे मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार से पीड़ित ने शिकायत की। डीएसपी श्री कुमार ने पूछा, तो पीड़ित ने कहा कि चार दिनों से बाइक की चोरी को लेकर बहादुरपुर थाना एफआईआर दर्ज कराने के लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें टहलाया जा रहा है। डीएसपी ने उनके आवदेन पर आदेश दिया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। ऐसे में, सवाल उठता है कि कब तक ऐसी पुलिसिंग चलेगी जहां पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision