मनोज कुमार झा, अलीनगर, देशज टाइम्स। प्रखंड के जीविका पुस्तकालय एवं सामुदायिक केन्द्र परिसर में शुक्रवार को एलईडी टीवी वाहन के द्वारा जीविका दीदियों एवं आम महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभ उठाने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम किया गया।
बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला संवाद पर आधारित उनके संबोधन को दिखाया गया जिसे महिलाओं ने खुशी पूर्वक सुना।
संबोधन में कहा गया कि राज्य के सभी परिवार की महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किश्त 10 दस हजार रुपए दी जाएगी। महिला द्वारा रोजगार शुरु करने के उपरांत दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। कार्यक्रम में इससे संबंधित लिफलेट का भी वितरण किया गया।
सितारा जीविका महिला संकूल संघ की अध्यक्ष संगीता देवी ने इसकी अध्यक्षता किया जबकि यहाँ पर संकूल संघ की सचिव नसीमा खातुन,लेखापाल रुचिका यादव,कोषाध्यक्ष मंजू देवी,एमएनएस की एमआरपी चांदनी तथा जीविका के प्रखंड समन्वयक शंकरदयाल यादव मुख्य रूप से इसमें उपस्थित थे।