back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | दियारा के अपराधियों पर Tilakeshwar और Kusheshwasthan पुलिस का Combo Attack…बिरौल DSP Sir के मार्गदर्शन का नतीजा है…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | दियारा के अपराधियों पर तिलकेश्वर और कुशेश्वरस्थान पुलिस का कंबो अटैक…बिरौल डीएसपी सर के मार्गदर्शन का नतीजा है… जहां तिलकेश्वर ओपी और कुशेश्वरस्थान पुलिस का अब कंबों एक्शन अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गया है। इसी का परिणाम आज शनिवार को देखने को मिला जहां विनोद मुखिया हत्या कांड और भरत हत्याकांड में दोनों थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अपराधियों की नींद उड़ा कर रख दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | बिरौल डीएसपी सर मनीष चंद्र चौधरी के मार्गदर्शन का नतीजा है…

वह भी अंतरजिला सहरसा में। जहां दोनों थाने की पुलिस महिषी पहुंची थी…तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बिरौल डीएसपी सर मनीष चंद्र चौधरी के मार्गदर्शन एंव निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम की तिकड़ी

जानकारी के अनुसार, तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम की तिकड़ी ने अपराधियों के पर काटने के सभी उपाय करने शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि दियारा में अब स्थानीय इन तिलकेश्वर और कुशेश्वरस्थान पुलिस की तूती बोलने लगी है। अपराधी थर-थर कांप रहे हैं। आम लोगों का जीना सुगम और आसान बनता जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LIC Strike: पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों का बड़ा LIC Strike, दिनभर ठप रहा कामकाज...पॉलिसीधारकों को भारी परेशानी

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | भरत मुखिया हत्याकांड,भरत मुखिया हत्याकांड के नामजदों के घर पहुंची पुलिस

ताजा जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान थानान्तर्गत विनोद मुखिया हत्या कांड और तिलकेश्वर ओपी अन्तर्गत भरत मुखिया हत्याकांड के नामजद फरार आरोपी के घर को तिलकेश्वर ओपी तथा कुशेश्वरस्थान पुलिस ने शनिवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए सीधे तौर पर सरेंडर करने का पैगाम भेज दिया। साफ है, झुक जाओ या झुका देंगे।

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | सहरसा जिला के महिषी में तिलकेश्वर और कुशेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ,कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने सहरसा जिला के महिषी थाना अंतर्गत रकटी गांव निवासी ललन यादव के पुत्र नीतीश यादव,राजो यादव के पुत्र शम्भू यादव तथा जोगी यादव के पुत्र बैजू यादव तथा इसी जिले के धनोजा गांव निवासी साधु यादव के घर को कुर्की जब्ती किया गया।

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | सहरसा जिला के महिषी में तिलकेश्वर और कुशेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान चारों आरोपी के घर के चौखट, किवाड़, चौकी, खाना खाने और बनाने के बर्तन सहित कई अन्य सामान को कुर्की किया गया। मालूम हो कि चारो आरोपी तिलकेश्वर ओपी में विनोद मुखिया एवं इसके भाई भरत मुखिया के हत्या मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।

Darbhanga News | Kusheshwasthan News | सहरसा जिला के महिषी में तिलकेश्वर और कुशेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने चारों आरोपी के घर इश्तहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव बनाया। बाबजूद तीनों के फरार रहने पर पुलिस को कुर्की जब्ती की कार्रवाई करना पड़ा।वही लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई से अपराधियों के हौंसले पस्त हो गए हैं। तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बिरौल डीएसपी सर मनीष चंद्र चौधरी के मार्गदर्शन एंव निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Google Passkeys: गूगल अकाउंट सुरक्षा का नया अध्याय, जानें कैसे करेगा काम

Google Passkeys: डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका...

Car Maintenance Tips: अपनी गाड़ी को कैसे रखें हमेशा नया और दुरुस्त!

Car Maintenance Tips: सड़क पर दौड़ रही आपकी प्रिय गाड़ी अक्सर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें