

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिरौल निबंधन कार्यालय का वार्षिक लक्ष्य 31.34 करोड़ तय किया गया है।
उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार की ओर से प्राप्त निदेश के आलोक में रविवार के दिन भी निबंधन कार्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। जनवरी माह से ही रविवार के दिन भी निबंधन की जा रही है।
कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें पक्षकारों की ओर से भूखंड के श्रेणी तथा उसपर बने संरचना को छिपाकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। ऐसे राजस्व चोरी के मामलों को पकड़ने की दृष्टि से सरकार की ओर से 10 फरवरी 2023 को एक सूचना जारी कर निबंधन पदाधिकारियों को स्थल जांच कर कड़ाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
09 फरवरी 2023 के विभागीय बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजस्व क्षति के मामलों में राजस्व वसूली की तुरंत कार्रवाई कर मुद्रांक अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।
निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 10फरवरी23 से कड़ाई के साथ स्थल जांच की जाएगी। जिन पक्षकारों ने गलती से श्रेणी का अवमूल्यन किया है, उन्हें धारा 47 के तहत 10% अतिरिक्त पेनाल्टी के साथ राजस्व जमा करने का मौका दिया जायेगा।
अन्यथा उनपर निलामवाद की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निबंधन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में निबंधन शुल्क में रिवीजन संभव है।



