अप्रैल,28,2024
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में डूबने से वृद्ध की मौत, काफी देर खोजबीन के बाद मिली पोखरे से लाश

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा के भजौरा गांव के पुरी पोखर में शौच के लिए गए एक वृद्ध 69 वर्षीय कप्पल मंडल की  तालाब में डूबने से मौत हो (Old man dies due to drowning in Singhwada, Darbhanga) गई।

बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जब कप्पल मंडल की तलाश शुरू की तो उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों को पोखरे के कोने में एक उनका शरीर उपलाता मिला। देखते ही सभी ग्रामीणों ने गोताखोर के सहारे उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, कप्पल मंडल अहले सुबह शौच के लिए स्थानीय  पुरी पोखर की ओर गए थे। यहीं पर उनका पैर फिसलने का अंदेशा है जिसके बाद वह पानी में डूब गए। बाद में जब उन्हें निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट...रामचंद्र... "हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ..."

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी परमीला देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। जबकि तीनों पुत्र वीर मंडल, पवन मंडल और विनय मंडल सहित अन्य परिजनों के आंखों से आंसू छिड़कने लगे।

बाद में जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मौके पर पहुंचे मुखिया तुलसी पासवान, सरपंच डोमू दास सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं गंजमन लोगों ने प्रीड़ित परिवार को ढाढस बंधना शुरू किया है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes का IIT JEE Results में जलवा, 15 में 13 छात्रों ने मारी बाजी, Krishna Raj@Rank 86, Director Captain Ashutosh Kumar Jha ने कहा, सर्वश्रेष्ठ मेधाशक्ति ही पहचान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें