मई,9,2024
spot_img

Womens Day Special | यह Darbhanga की मुन्नी है…Noida की सड़क पर…एक दिन…मगर हिम्मत नहीं हारी…बेचेहरा मेहनतकश की ये कहानी…

दरभंगा की मुन्नी... महिला दिवस का मतलब उसे नहीं मालूम। 8 मार्च की तारीख सही मायनों में मुन्नी जैसी करोड़ों बेचेहरा मेहनतकश महिलाओं की नामालूम कहानियों से ही आबाद है। जहां, एक दिन नोएडा अथॉरिटी के लोग आकर उसका खोमचा उजाड़ गए, मगर हार नहीं मानी मुन्नी...जहां उसकी मुस्कुराहट ही उसकी बड़ी जीत है...

spot_img
spot_img
spot_img

Womens Day Special | यह Darbhanga की मुन्नी है…Noida की सड़क पर…एक दिन…मगर हिम्मत नहीं हारी…बेचेहरा मेहनतकश की ये कहानी…जहां Darbhanga की मुन्नी…Noida की सड़क पर बढ़िया चाय-समोसे बनाती है, मगर एक दिन जो हुआ…हिम्मत टूटा नहीं, जुड़ता चला गया…मुस्कुराहट में हुनर को जिंदा रखने वाली मुन्नी की कहानी बता रहे दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्वत, जहां यह मुन्नी है। बिहार के दरभंगा ज़िले से आकर परिवार के साथ नोएडा बस गई है।

Womens Day Special | पति मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। दो बच्चे हैं जिनको

पति मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। दो बच्चे हैं जिनको अच्छी शिक्षा दिलाकर , पढ़ालिखा कर काबिल और कामयाब बनाने का सपना है उसका, जिसके लिए घर से बाहर निकल कर मेहनत करती है।

Womens Day Special | घर की बनाई मठरी भी रखती है। दोपहर में आ जाती है और रात तक

नोएडा हाउसिंग सोसायटी के बाहर सड़क पर बढ़िया चाय-समोसे बनाती है। घर की बनाई मठरी भी रखती है। दोपहर में आ जाती है और रात तक अपने मोर्चे पर डटी रहती है। एक छोटी सी मेज पर गैस का चूल्हा रखकर काम करती थी लेकिन एक दिन नोएडा अथॉरिटी के लोग आकर उसका खोमचा उजाड़ गये।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha Seat| डीएम Rajeev Roshan ने कहा....तो आइए, मेरे प्यारे दरभंगावासियों!

Womens Day Special | उसने हिम्मत नहीं हारी और ज़मीन पर ही चूल्हा रखकर काम करती रही

उसने हिम्मत नहीं हारी और ज़मीन पर ही चूल्हा रखकर काम करती रही। थोड़ी दौड़धूप के बाद अथॉरिटी के अफसर ने कल उसकी मेज वापस कर दी। बहुत आशावादी है, हमेशा मुस्कुराकर, मीठे लहजे में बात करती है।

Womens Day Special | मुन्नी जैसी करोड़ों बेचेहरा मेहनतकश महिलाओं की नामालूम कहानियों से ही आबाद है

महिला दिवस का मतलब उसे नहीं मालूम। 8 मार्च की तारीख सही मायनों में मुन्नी जैसी करोड़ों बेचेहरा मेहनतकश महिलाओं की नामालूम कहानियों से ही आबाद है।
#womensdayspecial
#महिलादिवस

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| गंगवाड़ा के लिए बेटी तो सेलिब्रेटी है, बेटियों के जन्म पर 110 पौध, मिठाई बांटने का रिवाज...मां कल्याणी को आज मिला सौभाग्य

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें