जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। जाले दक्षिणी पंचायत के हाट परिसर में शुक्रवार को “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और सशक्तिकरण पर चर्चा करना था।
मध्य प्रदेश से आईं महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता
कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रवास कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश से आईं किरण भदोरिया और रिशु रजावत ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्थानीय भाजपा नेताओं ने की अध्यक्षता
इस संवाद की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे, इसमें महामंत्री सूरज ठाकुर, आदित्य ठाकुर, उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, वार्ड 21 के पार्षद सुबोध मंडल, युवा अध्यक्ष रवि महतो, विपिन पाठक, कपिलेश्वर रावत सहित अन्य कार्यकर्ता।
महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएं योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की।