
बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के तुमौल निवासी अशोक कुमार झा को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अशोक कुमार झा के पुत्र विकास कुमार झा ने कहा कि गांव के ही सुदर्शन मिश्र उर्फ बिन्नु मिश्र तथा निक्कू मिश्र ने उनके दरवाजे पर जाकर तीन चक्र गोली चलाई। इसमें एक गोली उनके पिता अशोक के पांव में लग गई।
उनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम अशोक के पुत्र विकास कुमार झा एवं उक्त दोनों के बीच आपसी विवाद को लेकर झड़प हुई। उसी के प्रतिशोध में उक्त दोनों ने विकास को खोजते उनके घर पर पहुंचा पर वह नहीं मिला, दरवाजे पर उनका पिता मिले।
दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई। इसी दौरान वे लोग 3 चक्र गोलियां चला दी। इसमें उनके पिता अशोक जख्मी हो गए। वहीं, गोली बारी की घटना के 18 घंटा बीत जाने के बाद भी बहेड़ा पुलिस को घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिख रहा है।
इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा घटना की जानकारी तो है लेकिन अभी तक इससे संबंधित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






