spot_img

घटिया सड़क और नाला निर्माण, उबले Darbhanga के सदर वाले

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा सदर प्रखंड के कबीरचक पंचायत के मथुरापुर में बन रहे नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीण सड़क निर्माण स्थल पहुंच कर उग्र हो गए।  गांव के ही संतोष मंडल ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटिया सड़क और नाला निर्माण की मिलीभगत का आरोप जड़ा।

- Advertisement -

कहा कि सड़क निर्माण में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिना पदाधिकारी एवं इंजीनियर की उपस्थिति में ही चल रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि रोड करीब दो से तीन इंच ही ढलाई की जा रही है। वहीं ग्रामीण विजय सहनी ने विरोध करते हुए कहा कि जिस प्रकार रोड का निर्माण किया जा रहा है, यह रोड एक साल के भीतर ही टूट जाएगा।

- Advertisement -

जब ग्रामीणों के विरोध पर वहां अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीणों पर ही रोव जमाने लगे और बताया कि ज्यादा विरोध कीजिएगा तो काम बंद कर देंगे। रोड नाला करीब 38 लाख की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना जो अंबेडकर चौक मथुरापुर होते हुए पब्लिक स्कूल तक नाला एवं पीसीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता में भारी कमी देखी जा रही है। यह रोड नाला कुछ ही महीना के बाद टूटना शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज

इस निर्माण में मिली भगत और बंदरवांट की गई है। इसकी जांच की जाए। इसके कारण नाला रोड घटिया निर्माण किया जा रहा है। अगर रोड नाला निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो इसकी शिकायत जिला के वरीय पदाधिकारी से शिकायत करेंगे और सभी ग्रामीण धरना पर बैठ जाएंगे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में घटिया निर्माण नहीं होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity