back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरभंगा हाई प्रोफाइल यौन शोषण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता! कथावाचक Shravan Das Ji Maharaj गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

शादी का झांसा देकर यौन शोषण! कथावाचक Shravan Das Ji Maharaj गिरफ्तार

Shravan Das Ji Maharaj: आस्था के मंच से फिसिलकर अपराध के दलदल में गिरने वाले कथित गुरुओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। महिला थाना पुलिस ने चर्चित कथावाचक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। पूरा मामला 19 दिसंबर 2025 को दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें एक महिला ने कथावाचक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।

- Advertisement -

महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 182/25 के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि श्रवण दास पिछले एक साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन आरोपों के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के चर्चित इस कांड में 19 दिसंबर 2025 को चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले को लेकर सहयोग करने के लिए उनके गुरु मौनी बाबा पर भी मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन मोनी बाबा पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है

- Advertisement -

क्या हैं Shravan Das Ji Maharaj पर लगे गंभीर आरोप?

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता, जो एक नाबालिग बच्ची की मां भी है, ने अपनी आपबीती विस्तार से बताई है। उनके अनुसार, कथावाचक ने न केवल शादी का झूठा वादा कर उनका यौन शोषण किया, बल्कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गईं तो उन पर गर्भपात का दबाव भी बनाया गया। मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब बंद कमरे में हुई एक शादी का वीडियो भी सामने आया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में सजेगी साहित्य और सुरों की महफिल, दो दिवसीय Maa Shyama Mahotsav का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

आरोप है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी श्रवण दास अपनी बात से मुकर गए और महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी धोखेबाजी के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी कथावाचक की तलाश कर रही थी। तमाम सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब श्रवण दास को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस इस मामले में वीडियो समेत अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Scooter अब किराए पर! सुजुकी ने लॉन्च की शानदार सब्सक्रिप्शन सर्विस

Electric Scooter: शहरी आवागमन को आसान और किफायती बनाने की तलाश में हर कोई...

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: कच्चे तेल का आयात और पश्चिम एशियाई संकट

Crude Oil Imports: अमेरिका के उच्च टैरिफ और डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद...

जियो का नया Jio Recharge Plan: 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, बिना इंटरनेट डेटा

Jio Recharge Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, रिलायंस जियो ने एक...

MPESB Recruitment: मध्य प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

MPESB Recruitment: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) ने राज्य में सरकारी नौकरी की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें