back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News| दरभंगा मेडिकल कॉलेज में NMO Bihar का Provincial Practice Class, दिखी एकता

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा मेडिकल कॉलेज में NMO Bihar का Provincial Practice Class, दिखी एकता। जहां, दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आयोजित एनएमओ बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आज रविवार को समापन हो (Provincial Practice Class of NMO Bihar at Darbhanga Medical College) गया। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. धनाकर ठाकुर एनएमओ के संस्थापकों में से एक हैं। 

- Advertisement -

- Advertisement -

एनएमओ यानी नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, लगभग 40 वर्षों से “स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा” के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में स्वास्थ्य सेवा देता आ रहा है। प्रांतीय अभ्यास वर्ग 2024 में पूरे बिहार से सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों से 150 मेडिकल छात्र-छात्राएं, चिकित्सक एवं शिक्षक सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। इसमें कॉलेज और एनएमओ के विभिन्न अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थें। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएमओ बिहार प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार झा, एन एमओ डीएमसीएच अध्यक्षा डॉ शीला कुमारी, एनएमओ बिहार प्रांत के प्रांतीय संपर्क प्रमुख डॉ आमोद कुमार झा, आयोजन अध्यक्ष डॉ भरत कुमार, आयोजन सचिव डॉ हर्ष निकेत, एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम कुमारी मिश्रा एवं डॉ. ओमप्रकाश ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दिनदहाड़े Bike Theft, मस्जिद के पास से पलक झपकते ही ले उड़े चोर, पढ़िए कागजी मोहल्ला और सुराग नदारद!

इस कार्यक्रम में तीन बौद्धिक विषयों-राष्ट्र की अवधारणा, सेवा की अवधारणा और कार्यकर्ता विकास पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य वक्ता क्रमशः सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक राम कुमार, दरभंगा विभाग प्रचारक रविशंकर एवं उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रवि शंकर थे। इसके अलावा यहां आए सभी प्रतिभागियों को 4 अलग अलग समूहों में बांट कर 4 विषयों- प्रवास, एनएमओ इकाईं का गठन, स्वास्थ्य सेवा यात्राएं एवं योजनाएं और एनएमओ की कार्यक्रम योजना पर सामूहिक चर्चा हुई।

पिछले एक वर्ष में विभिन्न कॉलेज इकाइयों की ओर से किए गए कार्यों की प्रस्तुति हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार डीएमसीएच और मधुबनी मेडिकल कॉलेज को, द्वितीय पुरस्कार एम्स पटना और आईजीआईएमएस को एवं तृतीय पुरस्कार जीएमसी बेतिया को मिला। इसके बाद कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और आयोजन अध्यक्ष डॉ भरत कुमार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों मुश्किल है कॉमेडी करना, ‘भूत बंगला’ से पहले खोले राज़

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म...

Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का...

अनिल कपूर के वो बड़े ‘ना’, जो आज भी चर्चा का विषय हैं!

Anil Kapoor News: एक ऐसा नाम जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक...

भूत बंगला: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद मचाएगी धमाल, एकता कपूर ने दी पूरी आज़ादी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें