back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बाबा कुशेश्वरनाथ की नगरी में राम आएंगें…16 जून से आध्यात्मिक रस में डूबेगा गोलमा…श्री-श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ और राम कथा से सराबोर होंगे भक्त

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

अंतरराष्ट्रीय स्तर की कथा वाचिका वृंदावन धाम की देवी प्रतिभा जी की राम कथा। विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं। वृंदावन की रास लीला। झूला, ब्रेक डांस, टॉवर झूला, मौत का कुआं साथ में मीना बाजार...महात्यागी बलराम दास उर्फ राम बाबा के सानिध्य में आयोजित विष्णु यज्ञ...शामिल होकर आध्यात्मिक जीवन को सफल बनाएं। सोलह जून से विराट यज्ञ का आयोजन...।स्थान... कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तिलकेश्वर पंचायत का गोलमा गांव....जो अभी से रंगा है आध्यात्मिक ऊर्जा में...

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| बाबा कुशेश्वरनाथ की नगरी में राम आएंगें…16 जून से आध्यात्मिक रस में डूबेगा गोलमा…श्री-श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ और राम कथा से सराबोर होंगे भक्त। जहां, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का तिलकेश्वर पंचायत भक्तिमय आध्यात्म में गोता लगाएगा। इसकी भव्य तैयारी गोलमा गांव में चल रही है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| सोलह जून से साक्षात् ब्रह्मा, विष्णु और महेश का होगा गोलमा में अवतरण

जहां, सोलह जून से साक्षात् श्री ब्रह्मा, विष्णु और महेश का यहां अवतरण होगा। प्रेम भक्ति रस की धार बहेगी। पूरा इलाका श्रीराममय हो उठेगा। यह अनुष्ठान पूरे इलाके की सुख-शांति के लिए आयोजित हो रहा। जहां, सोलह जून से श्री-श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ और राम कथा की तैयारी जोरों पर है।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| चहुंओर उत्साह का माहौल है। यज्ञ मंडप की सजावट। परिसर की सफाई। रंग-रौगन

चहुंओर उत्साह का माहौल है। यज्ञ मंडप की सजावट। परिसर की सफाई। रंग-रौगन से पूरा वातावरण अभी से भक्तिमय हो उठा है। युवाओं की टोली आकर्षक रूप से परिसर को संजाने- संवारने में दिन रात जुटे हैं। बस, तीन दिनों बाद यहां राम आएंगें…तैयारी अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें:  रोज की पिटाई, खाना बंद, गालियां –देह व्यापार कराने की कोशिश, सिर्फ एक कपड़ों में लौटी – Darbhanga की Rani ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| देवी-देवताओं की प्रतिमा को अंतिम लुक देने में जुटे कलाकार

जानकारी के अनुसार, यज्ञ परिसर को भी रंग बिरंगे बिजली के सजावटी बल्बों से सजाया गया है। साथ ही, श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा को अंतिम लुक देने में कलाकार दिन रात लगे हुए हैं। यज्ञ में प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कथा वाचिका वृंदावन धाम की देवी प्रतिभा जी राम कथा की प्रस्तुती देंगी।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| वृंदावन के रास लीला का मंचन, झूला, ब्रेक डांस, टॉवर झूला, मौत का कुआं साथ में मीना बाजार…आकर्षण का केंद्र

वहीं, रात्रि में वृंदावन के रास लीला का मंचन होगा। विभिन्न प्रकार के झूला, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, टॉवर झूला, मौत का कुआं तथा मीना बाजार यज्ञ में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के दुकानें यज्ञ परिसर में सजाईं और लगाईं जाएंगीं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News|महात्यागी बलराम दास उर्फ राम बाबा के सानिध्य में हो रहा भव्य श्रृंगारयुक्त यज्ञ

महात्यागी बलराम दास उर्फ राम बाबा के सानिध्य में आयोजित विष्णु यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। यज्ञ के शुभारंभ होने से पहले 16 जून को सुबह 8 बजे से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें