spot_img

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स, 168 टीमों की तैनाती,दरभंगा के हर नगर पंचायत में चल रहा राहत कार्य। हजारों लीटर पानी पहुंचाया जा रहा घर-घर। दरभंगा में पेयजल संकट से राहत के लिए प्रशासन अलर्ट, 168 मरम्मति दल तैनात, नगर निकायों में टैंकर, सिंटेक्स और प्याऊ की व्यवस्था।@दरभंगा, DeshajTimes|

- Advertisement -

डीएम कौशल कुमार खुद कर रहे मॉनिटिरिंग

दरभंगा, DeshajTimes| गर्मी और मानसून की देरी के बीच दरभंगा जिले में बढ़ते पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं पेयजल स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आपदा प्रबंधन शाखा 24 घंटे सक्रिय रूप से नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -

प्रखंडवार 168 मरम्मति दल किए गए तैनात

अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने बताया कि जल स्रोतों की मरम्मति हेतु कुल 168 मरम्मति दलों को निम्नलिखित प्रखंडों में तैनात किया गया है:

- Advertisement -
  • बेनीपुर – 33 दल

  • बहेड़ी – 13 दल

  • जाले, बहादुरपुर – 10-10 दल

  • सदर, दरभंगा – 15 दल

  • बिरौल – 14 दल

  • अलीनगर – 12 दल

  • हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी – 7-7 दल

  • सिंहवाड़ा – 8 दल

  • मनीगाछी, केवटी – 5-5 दल

  • हायाघाट, तारडीह, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम – 4-6 दल

  • किरतपुर – 5 दल

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

ये टीमें खराब चापाकलों और नल-जल योजनाओं की मरम्मति कर रही हैं।

नगर निकायों में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स से जलापूर्ति

नगर निगम दरभंगा सहित सभी नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में विशेष इंतजाम किए गए हैं:

नगर निकायव्यवस्था
दरभंगा नगर निगम08 प्याऊ, 09 टैंकर, 24 सिंटेक्स टंकी (1000 लीटर)
जाले नगर परिषद06 टैंकर, 06 प्याऊ
बेनीपुर नगर परिषद26 सिंटेक्स टंकी, 01 टैंकर
बहेड़ी नगर पंचायतहर वार्ड में 01 प्याऊ (कुल 15), 02 टैंकर
सिंहवाड़ा नगर पंचायत05 प्याऊ, 01 सिंटेक्स, 02 टैंकर
कमतौल नगर पंचायत06 प्याऊ, 02 टैंकर
हायाघाट नगर पंचायत16 प्याऊ, 20 नए समरसेबल प्रक्रियाधीन, 02 टैंकर, 02 सिंटेक्स
भरवाड़ा नगर पंचायत10 कार्यरत समरसेबल, 10 नए प्रक्रियाधीन, 03 टैंकर, 01 सिंटेक्स, 03 प्याऊ
घनश्यामपुर नगर पंचायत03 प्याऊ, 02 टैंकर, 02 किराए की सिंटेक्स, 02 समरसेबल प्रक्रियाधीन
बिरौल नगर पंचायत02 टैंकर, 20 सिंटेक्स, 03 समरसेबल, 05 प्याऊ
कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत01 टैंकर, 02 सिंटेक्स, 02 वाटर ATM, 04 समरसेबल, 01 प्याऊ

प्रशासन की अपील: पानी का करें समझदारी से उपयोग

जिला प्रशासन ने आम लोगों से पानी बचाने और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जहां भी पेयजल संकट की स्थिति हो, वहां स्थानीय अधिकारी/नगर निकाय से संपर्क करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Mausam News: बिहार में गर्मी का कहर जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे तापमान#BiharWeather,#MausamUpdate,#RainAlert

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest

Patna LNMI News: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाली LNMI की कमान! CM का आभार, बोले- युवाओं को उद्यमी बनाएंगे

मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना के ललित नारायण मिश्र संस्थान (LNMI) के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया और संस्थान#PatnaLNMI,#NitishMishra,#BiharEducation