
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिला के जमालपुर थाना अंतर्गत झगरुआ गांव निवासी अब्दुल शकूर की पुत्री मेंज़हबी हयात ने महिला थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी हैं।
दिये आवेदन में पीड़िता का आरोप हैं कि उसके पति सहरसा जिला के सदर थानान्तर्गत नरियार निवासी मो. आलम के पुत्र मो. हयात ने धोखे से शादी कर अब 5 लाख रुपये की मांग कर रहा हैं। पीड़िता का कहना हैं कि उसके पिता ने दहेज देकर खूब धूम धाम से उसकी शादी कराई लेकिन शादी के बाद उसका पति मुंबई लेकर चला गया।
जब मुंबई गई तो पता चला कि पति शादी शुदा हैं। पीड़िता का कहना हैं कि जब इसका विरोध की तो मुझे घर में बंदकर खूब पिटाई करने लगा और कहता था मां से पांच लाख रुपये लेकर आओ।
यही नहीं एक दिन गले में फंदा बांधकर पंखे से टांग दिया। लेकिन हल्ला-गुल्ला होते देख पड़ोस के लोग जुट गये और मेरी जान बची। दो बार मेरे हाथ का नस इन लोंगों ने मिलकर काटा।

किसी तरह बगलगीर से मोबाइल लेकर मां को फोन की फिर मां मुंबई पहुंची। दो महीने के बच्चे को पेट में लात मारकर नष्ट कर दिया। इस संबंध में पीड़ित का कहना है कि मुंबई पुलिस में भी इसकी शिकायत की थी फिर सब कुछ दिन ठीक था।
कुछ दिन बाद फिर यही हालात होना शुरू हो गया। और, फिर घटना घटने लगी। में मुंबई से आकर डीएमसीएच में इलाज करा रही हुं। पति मो. हयात ,ससुर मो. आलम, सास फरहाना खातून, चचेरा ससुर मो फाहेमा, चचेरी सास जेबा खातून, चचेरा ससुर मो. रहीम चचेरी सास, रिंकी खातून एवं गुड़िया खातून हैं। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।








You must be logged in to post a comment.