spot_img

Darbhanga News| Jaley-Kamtaul News| मदौली में मातम…48 घंटे बाद भी अपराधियों की छेद में हाथ…! दावा तो है

नेपाल शक्ल वाले यह अपराधी कौन थे? कहां से आए थे? खरी हिंदी? सात अपराधी। उम्र करीब बीस से पचीस। सभी युवक। एकके मुंह पर लिपटा गमछा। जो मास्टमाइंड था। जिसे सभी बॉस कह रहे थे, शेष अपराधियों के पास भी गमछे। मगर, कांधे पर। आखिर, लगातार, पिछले एक सालों में, जाले से कमतौल तक। अपराध और आपराधिक ग्राफ बढ़ क्यों रहे? मई महीने में लतराहा और ब्रह्मपुर। जून में रतनपुर। कछुआ। मनमा पीठरिया कला समेत हर जगह छोटी-बड़ी कई वारदातें। किस मामले में क्या हुआ? कुछ पता नहीं चला? सहसपुर पंचायत के वार्ड 13 मदौली टोला में डकैती की वारदात। इसमें भी कुछ होगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता...लोग यही पूछ भी रहे? कह भी रहे? जहां, पुलिस के हाथ खाली भी हैं? भरे भी लग रहे? मगर, सवाल तो यही है? दहशत, खौफजदा, लहकता जाले से कमतौल...आखिर, कबतलक...। वैसे, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी का कहना है, पूरे मामले की तह से तहकीकात चल रही। जल्द उदभेदन होगा। खुलासा करेंगे। अपराधी पकड़ में होंगे।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley-Kamtaul News| मदौली में मातम…48 घंटे बाद भी अपराधियों की छेद में हाथ…! दावा तो है। जहां, जाले से लेकर कमतौल तक। पूरा इलाका। इन दिनों अपराधियों के साए में दहशतगर्दी का पर्याय बना हुआ है। लगातार, यहां आपराधिक वारदातों से आम लोग खौफजदा बने हुए हैं। ताजा मामला, जाले के जोगियारा का है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| मदौली में रामपदारथ सिंह के घर पर अपराधियों का तांडव, लूटपाट

यहां, मदौली में बुधवार की रात रामपदारथ सिंह के घर पर हथियारों से लैस अपराधियों ने जमकर लूटपाट को अंजाम दिया। गोलीबारी की। परिजनों को पीटा। उन्हें बंधक बनाकर उन्हीं के सामने आराम से डेढ़ से दो घंटे तक बारिश का मजा लेते हुए जमकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते, आराम से वहां से निकल गए।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| मगर, कई सवाल हैं, जो इलाके में पूछे जा रहे हैं।

मगर, कई सवाल हैं, जो इलाके में पूछे जा रहे हैं। केंद्र में पुलिस है, जिनसे लोग जवाब की उम्मीद करते हैं। इसकी वजह भी है। फिलहाल, जैसी पुलिस दरभंगा जिले को नसीब है, शायद पिछले कुछ सालों कहें या एक दशक से अधिक, ऐसी चुस्त टीम दिखी नहीं है। बावजूद, अपराधियों का मनोबल यूं हाई दिखना। समझ से परे है। इसे पुलिसिया व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न कहें, या असुरक्षात्मक माहौल से निकलने की हड़बड़ी। मगर, कुछ तो गड़बड़ है जहां, पुलिस की लाचारी भी सामने है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लनामिवि की जमीन पर 'अवैध निर्माण' रुका, प्रशासन और LNM यूनिवर्सिटी में ठनी, जानें पूरा मामला

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| डकैती के उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है

वैसे, डकैती के उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय है। दावा यही है, जल्द से जल्द उद्भेदन हो जाएगा। इसकी उम्मीद भी जाले और कमतौलवासियों को भी है। मगर, 48 घंटे में पुलिस को अपराधियों का का कोई सुराग तक नहीं मिला है। सुराग कहां से मिलेंगे। इसे तलाशने में ही पुलिस के पसीने छूट रहे।

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| पिछले बारह-तेरह महीनों में कमतौल और जाले थाना क्षेत्र का आपराधिक ग्राफ काफी ऊपर

जानकारी के अनुसार, पिछले बारह-तेरह महीनों में कमतौल और जाले थाना क्षेत्र का आपराधिक ग्राफ काफी ऊपर चला गया है। आधा दर्जन से अधिक परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदातें हों या फायरिंग की घटनाएं। किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी हैं।

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| लात-मुक्के से पीटना। जगाना। कब्जा में लेना। अपराधियों का गोली चला देना

जानकारी के अनुसार, मदौली टोला, जहां स्व. बिहारी सिंह के पुत्र रामपदारथ सिंह का घर है। आसपास करीब चार दर्जन से अधिक घर और हैं। ऐसे में, लूट की इतनी बड़ी वारदात। हथियारों का चमकना। अपराधियों का दरवाजा के बरामदा पर सोए रामपदारथ सिंह के छोटे पुत्र रॉबिन सिंह को लात-मुक्के से पीटना। जगाना। कब्जा में लेना। बड़े भाई ललन सिंह के खिड़की खोलने पर अपराधियों का गोली चला देना। घर में घुसकर सभी सदस्यों को बंधक बनाना। आराम से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते लाखों की संपत्ति बंटोरकर चल देना, इतना सहज नहीं है।

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| मदौली टोला उदास बैठा है।

वहीं, आज शुक्रवार को पूरा मदौली टोला उदास बैठा है। दिन के साढ़े बारह बजे वहां सन्नाटा पसरा था। रामपदारथ सिंह के दरवाजे पर पेड़ के नीचे तीन चार बाइक खड़ी थी, ऊपर चौकी और कुर्सी पर परिजन चिंतित बैठे थे। लोग जानकारी लेते। सांत्वना देने पहुंचे रहे थे। मगर, पुलिस की उदासी और अब तक मामले का पर्दाफाश नहीं होने से चर्चा तो यही है। पुलिस क्या कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क सुरक्षा सर्वोपरि...दरभंगा में लापरवाह चालकों पर गिरी गाज, 5 हजार का जुर्माना

Darbhanga News|Jaley-Kamtaul News| थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सदर टू के एसडीपीओ ज्योति कुमारी को विश्वास, जल्द करेंगे पूरे मामले का पर्दाफाश

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। सुराग मिलते ही जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं सदर टू के एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि सभी एंगल से तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: डीएमसीएच में ‘नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण’, सुरक्षित होगा हर शिशु का पहला श्वास

Newborn Resuscitation: जन्म के बाद हर शिशु की पहली साँस सुनिश्चित करना अब एक...

Gopalganj News : पुलिस चेज़ का खौफनाक अंजाम: शराब तस्करों की बाइक ने मासूम को कुचला, हालत नाजुक

पुलिस चेज़: गोपालगंज में एक पुलिसिया कार्रवाई ने मासूम बच्चे की जान पर आफत...