back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | लहरिया कट बाइकर्स…जिगर मा बड़ी आग है….रोका तो…बरसाने लगे पत्थर…ये भूमिगत…81@FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | लहरिया कट बाइकर्स। जिगर मा बड़ी आग है….रोका तो मजमा जुटा लिया। बरसने लगे पत्थर। बरसाने लगे पत्थर। नतीजा, पुलिस ने जब मोर्चा संभाला…ये भूमिगत… 81@FIR के बीच पुलिस की तहकीकात और एक्शन सामने है जहां…. कुशेश्वरस्थान एकबार फिर झुलस गया। इस बार लहरिया कट बाइक सवारों ने अपनी हैरत अंगेज करतब में ऐसी उलझी पत्थर बरसने लगे। दो पक्ष में झड़प की बड़ी खबर है। जहां…,

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | दो पक्षों के युवकों में तू-तू-मैं-मैं, मारपीट की ऐसी आग जली..

दो पक्षों के युवकों में तू-तू-मैं-मैं, मारपीट की ऐसी आग जली…पथराव से कई लहूलुहान हुए। माहौल अचानक बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मजमा बनाकर जुट गए। भीड़ की भिड़ंत शुरू हो गई। घंटों रणक्षेत्र के बीच पुलिस की कार्रवाई सामने आई। दोनों पक्षों से 31 लोग नामजद किए गए। 50 अज्ञात पर एफआईआर के बीच पहले कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला। फिर,बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले को शांत कराया है जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | जमकर झड़प, पथराव, दोनों पक्ष के कई जख्मी, पुलिस की क्विक रिस्पांस…सब भूमिगत

जानकारी के अनुसार, मामला, कुशेश्वरस्थान अस्पताल रोड का है। बीती रात जमकर झड़प हुए। इस झड़प और पथराव में दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हैं। मगर, पुलिस की ऐसी क्विक रिस्पांस को देखते सभी जख्मी भूमिगत हो गए हैं। झड़प और पथराव के बाद मामला और बिगड़ जाता लेकिन कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। मिनटों में बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी पहुंच गए। मोर्चा संभाला। थाना पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों पर तत्काल कार्रवाई की। मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LIC Strike: पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों का बड़ा LIC Strike, दिनभर ठप रहा कामकाज...पॉलिसीधारकों को भारी परेशानी

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | वारदात के पीछे बाइकर्स गैंग का लहरिया कट

जानकारी के अनुसार, इस पथराव और झड़प में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हैं। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई को देखते दोनों पक्ष के जख्मी लापता हैं। हालांकि, इस दौरान अहले सुबह तक कुशेश्वरस्थान बाजार पुलिस छाबनी में तब्दील रहा। इस वारदात के पीछे बाइकर्स गैंग का लहरिया कट है। बताया जाता है, बीस अप्रैल की देर शाम एक पक्ष से एक लड़का लहेरिया कट बाइक घूमा रहा था। दूसरे पक्ष के लड़कों ने उसे रोका। मना किया। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। आपसी खींचतान, दोनों लड़कों में तू-तू मैं-मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में वहां के स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों पक्ष को शांत कर दिया।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan | लेकिन, रंजिश की गुंजाइश बनी रही

लेकिन, रंजिश की गुंजाइश बनी रही। दूसरे दिन रविवार की देर रात एक पक्ष के दर्जनों युवकों ने दूसरे पक्ष के बाइक चलाने वाले लड़कों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आपस में भिड़ गए। घंटों मारपीट और पथराव होता रहा। घटना के आलोक में पुलिस ने दोनों पक्षों से 31 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 2026 पर पाएं शत्रुओं पर विजय और श्री हरि का आशीर्वाद

Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी...

दमदार Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor, जानें कौन है किंग!

Toyota Fortuner: Toyota Fortuner भारतीय एसयूवी बाजार में जब भी दमदार और भरोसेमंद गाड़ी...

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर University Recruitment का शानदार मौका!

University Recruitment: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के...

विजया एकादशी: भगवान विष्णु की आरती से पाएं पुण्य लाभ

Vijaya Ekadashi: भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विजया एकादशी का पावन पर्व, भगवान विष्णु...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें