

दरभंगा, देशज न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह में पांच दिन चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को परिवर्तित टाइम टेबल के अनुसार परिचालन शुरू कर दिया गया।Running starts new time table train ।
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 17.20 बजे प्रस्थान कर लहेरियासराय से 17.29 बजे, हायाघाट से 17.43 बजे, समस्तीपुर से 19.03 बजे, कर्पूरीग्राम से 19.13 बजे, ढोली से 19.31 बजे, मुजफ्फरपुर से 20.25 बजे, मोतीपुर से 20.54 बजे, मेहसी से 21.07 बजे, चकिया से 21.19 बजे, पिपरा से 21.32 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 21.51 बजे, सगौली से 22.10 बजे, बेतिया से 22.30 बजे, चनपटिया से 22.47 बजे, नरकटियागंज से 23.08 बजे, हरीनगर से 23.35 बजे, दूसरे दिन बगहा से 00.13 बजे, गोरखपुर से 03.50 बजे, शाहजहांपुर से 13.03 बजे, बरेली से 14.10 बजे, मुरादाबाद से 15.55 बजे,सहारनपुर से 19.15 बजे, अम्बाला कैंट से 21.00 बजे, लुधियाना से 23.02 बजे, जलन्धर कैंट से 23.55 बजे तीसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.15 बजे तथा व्यास से 00.49 बजे छूटकर अमृतसर 01.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को अमृतसर से 19.15 बजे प्रस्थान कर व्यास से 19.35 बजे, जलन्धर सिटी से 20.18 बजे,लुधियाना से 21.30 बजे, अम्बाला कैंट से 23.55 बजे, दूसरे दिन यमुनानगर जगाधरी से 00.42 बजे, सहारनपुर से 02.00 बजे, गोरखपुर से 16.35 बजे, बेतिया से 20.32 बजे, सगौली से 20.53 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 21.37 बजे, पिपरा से 22.11 बजे, चकिया से 22.24 बजे, मेहसी से 22.36 बजे, मोतीपुर से 22.49 बजे, तीसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.10 बजे, ढोली से 00.33 बजे, कर्पूरीग्राम से 01.00 बजे, समस्तीपुर से 01.55 बजे, हायाघाट से 02.19 बजे तथा लहैरियासराय से 02.33 बजे छूटकर दरभगा 02.55 बजे पहुंचेगी।
- Advertisement -


