मई,2,2024
spot_img

सामाजिक कार्यों के एक सशक्त चेहरा प्रभात दास फाउंडेशन ने पूरे किए 15 कामयाब सफल साल

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाज विकास में सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान होता है। असल में सामाजिक संस्थाएं समाज की जरूरत है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता मिलती है। डाॅ. प्रभात दास फाउंडेशन ने भी अपने सामाजिक कार्यो से अमिट छाप छोड़ी है। इस संगठन ने विगत 15 वर्षो में जो कार्य किया है वह नजीर बना हुआ है।

फाउण्डेशन की योजनाएं शहर से लेकर गांव तक में संचालित हो रही है। उपरोक्त बातें प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री डाॅ. मानस बिहारी वर्मा ने डाॅ प्रभात दास फाउंडेशन के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही।

सामाजिक कार्यों के एक सशक्त चेहरा प्रभात दास फाउंडेशन ने पूरे किए 15 कामयाब सफल सालश्री वर्मा ने बताया, यह फाउण्डेशन असल में वैचारिक परिवर्तन की अलख जगा रही है। इसके हजारों कार्यकर्ता खामोशी से समाज विकास की इबारत दर्ज कर लोगों को आगे बढ़ा रहे है। संस्था ने जिस तरह से युवाओं, महिलाओं आदि के बीच कार्य किया है वह दूसरे के लिए भी अनुकरणीय है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| Siyaram Jewelers से Rs10 lakh की लूट, एक अपराधी को खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा

इसके संस्थापक डाॅ. प्रभात रंजन दास जिस तरह से अपनी मातृभूमि के लिए योगदान विदेश में रहते हुए कर रहे है उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। सचिव मुकेश कुमार झा ने फाउंडेशन की गत वर्ष संचालित हुई योजनाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि संस्था समाज के सभी आयामों पर कार्य करती है।

गत 15 वर्षो में संस्था के द्वारा स्वावलंबन शिविरों का संचालन कर लाखों महिलाओं को हुनरमंद बनाया जा चुका है। जबकि सैंकड़ों महिलाएं अपने हुनर की बदौलत परिवार का आर्थिक बोझ भी उठा रही है। वर्ष 2019-20 में संस्था की ओर से 78 क्विज, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। वहीं 52 सेमिनार, 24 मेडिकल कैंप, 30 सफाई अभियान आदि का संचालन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

वहीं कोरोना संकट के दौर में भी संस्था के स्वयंसेवकों ने मास्क वितरण और गांवों को सेनेटाइज करने में अहम योगदान दिया है। फाउंडेशन की योजनाओं की सफलता का श्रेय फाउंडेशन के वैसे स्वयंसेवकों को जाता है जो निस्वार्थ भावना से समाज विकास में लगे है।

डाॅ प्रभात दास फाउंडेशन कोरोना संक्रमण समाप्त होने के पश्चात् सीनियर सिटीजन के बीच वृहत पैमाने पर अपनी योजनाएं को संचालित करेगी तथा विद्यार्थी व किसानों पर विशेष पर फोकस किया जायेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के द्वारा वृक्ष लगाकर किया गया। इस मौके पर संस्था की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित ‘परिकल्पना’ स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

फाउंडेशन का स्थापना दिवस कार्यक्रम जिले में जगह-जगह स्वयंसेवकों ने वृक्ष लगाकर मनाया है। कुल 1500 पौधअपने स्थापना दिवस पर संस्था के स्वयंसेवकों के द्वारा दरभंगा, मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिले में लगाया गया है। मौके पर अनिल चैधरी, राजकुमार गणेशन, अनिल कुमार सिंह, नवीन कुमार, मनीष आनंद, अनुप कुमार, मोहन साह, राजू सिंह, आशुतोष कुमार, लईक अहमद, मनोज बैठा, धर्मशीला सिंह, मंजू झा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी, पांच घंटे सड़क यातायात ठप

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें