back to top
1 मई, 2024
spot_img

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर प्रखंड कार्यालय में 1.39 करोड़ से बनेंगा सम्राट अशोक भवन, मिली स्वीकृति

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर प्रखंड कार्यालय में 1.39 करोड़ से सम्राट अशोक भवन बनेंगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है जहां, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए बिहार सरकार के नगर विकास विभाग की ओर से स्वीकृत प्रदान करते हुए राशि आवंटित कर दी गई है।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय लेगा निविदा 

इसके लिए निविदा आमंत्रित करने का निर्देश बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय को दिया गया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेनीपुर के लिए बहुप्रतीक्षित सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृत सरकार की ओर से दे दी गई है।

Darbhanga News | Benipur News | सरकार की ओर से एक करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृत

इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से बेनीपुर नगर परिषद को निविदा आमंत्रित करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके लिए सरकार की ओर से एक करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृत दी गई है। साथ ही इसका अपने स्तर से अवलोकन करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के लोग हो जाएं सतर्क! Bihar Bridge Construction करेगा 1 मई को ये काम, ये नहीं मिलेंगी...?

Darbhanga News | Benipur News | भूमि आवंटन में विलंब के कारण मामला फंसा हुआ था। लेकिन,

जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से पूर्व में सभी नगर क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का निर्णय लिया गया था। लेकिन, बेनीपुर में भूमि आवंटन में विलंब के कारण मामला फंसा हुआ था। लेकिन, पिछले दिनों स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के पहल पर अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने प्रखंड परिसर अवस्थित भूमि में 40 डिसिमल भूमि का आवंटन करते हुए अनापति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया था।

Darbhanga News | Benipur News | सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य अति शीघ्र होगा शुरू

इस आलोक में अंचल अधिकारी ने गत नवंबर माह में प्रखंड सह अंचल परिसर अवस्थित भूमि में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्यात किया था। जिसके आलोक में स्थानीय विधायक श्री चौधरी के पहल पर सरकार की ओर से भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए राशि का आवंटन के साथ-साथ निविदा का निर्देश जारी किया है, जिससे कि सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूरा किया जा सके।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार! ₹80 करोड़ के बजट, ₹15 लाख के टेंडर, हर वार्ड में नल-RO, फॉगिंग मशीन और डिजिटल नगर...

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार आज दिखी!...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi पहुंचे Kamtaul Zone Police Inspector Office, तो क्या कहा?

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को...

Darbhanga में Madhubani के युवक की हत्या में…’प्रेम संबंध’ 7 में एक सहेली भी

, सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज केवटी/दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें