
बेनीपुर। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ने रविवार को बहरा थाना का निरीक्षण कर लंबित मामले सहित ज्वलंत मामलों का गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने थाना के अधीनस्थ सभी पंजियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने गुंडा पंजी , गिरोह पंजी का अवलोकन करते हुए थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि हर महीने में एक बार थाना स्तर पर चिन्हित गुंडा का गुंडा परेड कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही शराब के व्यवसाय में संलिप्त नामित अभियुक्तों को गुंडा प्रस्ताव में दर्ज करते हुए उसका प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्हौने लूट, डकैती गृहभेदन से संबंधित अभियुक्तों को सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।




डीएसपी चौधरी ने क्राइम इंडेक्स, खतियान, अग्नेयाशास्त्र , मालखाना सहित अन्य पंजियों को गहन निरीक्षण किया जिसमें विभिन्न प्रकार की त्रुटि पाई गई जिसे अद्यतन करते हुए तत्काल निराकरण करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
साथ ही उन्होंने जब्त शराब का 15 दिनों के अंदर विनष्टीकरण का प्रस्ताव भेजने का अनिवार्य रूप से का निर्देश बहेरा थानाध्यक्ष को दिया। साथ ही दंगाई , उपद्रवी के विरुद्ध भी गुंडा प्रस्ताव का प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों का भी समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानक को त्वरित निष्पादन करने के साथ-साथ रात्रि गस्ती एवं वाहन चेकिंग के साथ-साथ मास्क चेकिंग अभियान में गति लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बहेरा थाना निरीक्षक पवन कुमार सिंह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।






