spot_img

Darbhanga के घनश्यामपुर में सर्वोच्च अंक को सर्वोच्च सम्मान, माध्यमिक के टॉपर वैभव, संजय, रितु सम्मानित

spot_img
- Advertisement -

घनश्यामपुर। ग्राम पंचायत राज पुनहद के उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनहद के प्रांगण में माध्यमिक परीक्षा 2023 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मुखिया संजीव कुमार सिंह तथा अभय सिंह की ओर से आयोजित (Secondary topper Vaibhav, Sanjay, Ritu honored in Ghanshyampur) किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में Social Science Exhibition: मेधावियों को मिला सम्मान, प्रिंसिपल ने दिया ये संदेश

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन साह, गणेश प्रसाद सिंह, कुलेंद्र नारायण सिंह एवं मिथिलेश कुमार सिंह को मुखिया ने पाग-चादर से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संगीत शिक्षिका साक्षी कुमारी के नेतृत्व में छात्रा शिवानी तथा सिद्धि के गायन से की गई।

- Advertisement -

स्कूल के मेधावी सफल प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे वैभव राज, द्वितीय स्थान पर रहे संजय कुमार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रितु कुमारी को मोमेंटो तथा नगद राशि क्रमशः ₹5100, ₹2100 तथा ₹1100 रुपयों से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब 'चंगा सी', लेकिन हकीकत में... न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब...अब लेते रहिए जवाब!

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों के अलावा शिक्षक कन्हैया कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, देविका कुमारी, रोहित कुमार, रक्षा भारती, कुमार विमलेंदु, रघुनंदन कुमार चौधरी अनुज कुमार डॉ राजेश कुमार, पूर्णिमा कुमारी, स्वाति कुमारी, शगुफ्ता परवीन, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...

Bihar Politics: विश्वास मत से पहले डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा दावा, बोले- ‘Nitish Kumar का रास्ता लोगों को पसंद’ सरकार बनी है...

Bihar Politics: बिहार में सियासी पारा हाई है और सबकी निगाहें विधानसभा पर टिकी...

Samastipur News: समस्तीपुर में ATM Robbery, कटर से काटा ATM, उड़ाए ₹2 लाख कैश, पुलिस सवालों के घेरे में

Samastipur ATM Robbery: बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।...