back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा CHC के डाटा ऑपरेटर की फर्जीवाड़े में मुसीबत बढ़ी, तत्काल प्रभाव से हटाने को त्राहिमाम् पत्र

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। स्थानीय सीएचसी के डाटा ओपरेटर राजीव कुमार पर मुसीबतों की झड़ी लगने वाली है। राजीव कुमार के फर्जी तरीके से जाली जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोपों की जांच के बीच प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिना खुर्शीद ने कार्यरत डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार को तत्काल हटाने के लिए उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पत्र लिखा है।

- Advertisement -

इधर, नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार गौरव की ओर से गठित जांच टीम के समक्ष भी कई खुलासे हुए थे। हालांकि निगम की टीम के समक्ष शिकायत कर्ता उपस्थित नहीं हो सका था। इन सबके बीच एमओआईसी ने डाटा ऑपरेटर को हटाने के लिए उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखा है। यह वही एजेंसी है जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यपालक सहायक की पोस्टिंग करती है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को लिखे पत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिना खुर्शीद ने कहा है कि इसके कारण सिंहवाड़ा सीएचसी की बदनामी हो रही है। इन्हें तुरंत उसे हटाकर उनकी जगह दक्ष एवं कार्य कुशल डाटा ऑपरेटर को भेजने की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नारायणा इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी खेल की किलकारियां, 177 बच्चों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का लक्ष्य

उन्होंने लिखा है कि इनकी ओर से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की मामले की लगातार जांच चल रही है। नगर आयुक्त एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी की ओर से तैनात टीम ने दो दिन इस मामले की जांच की है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने उक्त डाटा ऑपरेटर की कारगुजारी के कारण सिंहवाड़ा सीएचसी से स्पष्टीकरण पूछा है।

जानकारी के अनुसार, डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में कई लोगों ने शिकायत की थी। जिला सांख्यकी पदाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम के समक्ष एक परिवादी उपस्थित हुआ था जांच में उसके आरोपों की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद जांच अधिकारियों ने कहा था प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत हो रहा है। सीएचसी के प्रधान लिपिक रामप्रसाद ने डाटा ऑपरेटर के संबंध में बताया था कि आरोपों की जांच में डाटा ऑपरेटर दोषी पाए गए हैं।

पूरे मामले को देखते हुए दो तरह के प्रश्न उठा रहे हैं। क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आरोपी डाटा ऑपरेटर को हटाकर मामले को शांत कर देंगे। या फिर पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच कर आरोपी के विरुद्ध फर्जीवाड़े की प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में NDRF Mock Drill... कुशेश्वरस्थान की बाढ़ और आपदा से लड़ने की बड़ी वॉटरमैप, अधिकारियों ने कहा - यहां की तैयारी सबसे बेहतर

सूत्र बताते हैं कि सिंहवाड़ा की पंचायतों में ढंग से जांच हो तो सैकड़ो की संख्या में फर्जी तरीके से बनाए गए जाली जन्म प्रमाण पत्र बनाने का भंडाफोड़ होगा। अस्पताल के डेटा ऑपरेटर द्वारा नगर निगम का मुहर लगाकर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र कैसे बना दिया गया। क्या इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में Family Planning की नई क्रांति, अब 3 साल तक अनचाहे गर्भ से मिलेगी मुक्ति, जानें क्या है सबडर्मल इंप्लांट

मामले की जानकारी रहने के बावजूद सीएचसी से लेकर जिला तक के स्वास्थ्य अधिकारियों ने समय पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम क्यों नही उठाया। सिंहवाड़ा की जनता इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर राज करतीं South Indian Films: कम बजट में भी कमाए अरबों!

South Indian Films News: बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए हमेशा बड़े बजट...

प्रेमानंद महाराज कोट्स: जीवन को नई दिशा देने वाले अनमोल वचन

Premanand Maharaj Quotes: जीवन के गहन रहस्यों और आध्यात्मिक शांति की खोज में, संत-महात्माओं...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission का गठन, जानें कब तक मिलेंगी सिफारिशें

8th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार...

T20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का धाकड़ रिकॉर्ड, बनाए इतने रन

Quinton de Kock: क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर उत्साह से झूम उठा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें