अप्रैल,29,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के किसान नेताओं ने कहा, काला कानून लाकर गुलाम बनाने, खेती बंद करने की साजिश

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर महिला कृषकों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन (Farmer leaders of Sinhwada said, conspiracy to enslave, stop farming by bringing black law) का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की जिला सचिव कामिनी देवी, पंचायत समिति सदस्य पानो देवी व इनर देवी ने संयुक्त रूप से किया।

कहा, दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में 55 दिन से अधिक से किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है।जनहित के आन्दोलन में लगभग 65 से अधिक किसानों की मौत चिंता का विषय है। केंद्र की सरकार किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जनकल्याण के लिए विनाशकारी तीनों काला कृषि कानून व बिजली बिल 2020 को (Farmer leaders of Sinhwada said, conspiracy to enslave, stop farming by bringing black law)  सरकार रद्द करें।  किसान नेता व संगठनों से तत्काल सरकार वार्ता करें।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कांत मिश्रा व सचिव महेश दुबे ने कहा किसान महिलाओं का आंदोलन में एकजुट है। केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार निरंकुश और तानाशाही है। किसान विरोधी काला कानून लाकर आम लोगों को गुलाम बनाने खेती बंद करने जैसा कानून है।

कहा, 23 एवं 24 जनवरी को अनुमंडल स्तर पर किसान आंदोलन के पक्ष में सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा। 26 जनवरी (Farmer leaders of Sinhwada said, conspiracy to enslave, stop farming by bringing black law)  को राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ किसान ट्रेक्टर पैरेड सामहरणालय पर आयोजित करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

सभा को पैक्स अध्यक्ष अनिल महाराज ,सुमित्रा देवी, रामपरी देवी, लीला देवी, सकुंती देवी, मुखिया देवी, रूपा देवी, सरिता देवी आदि ने संबोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें