मई,5,2024
spot_img

BigNews: सिंहवाड़ा के भराठी में मुरारी प्रसाद सिंह के घर भीषण चोरी, मुंबई गए थे, 18 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव में बीती रात चोरों ने भीषण वारदात को अंजाम देते हुए मुरारी प्रसाद सिंह के घर को पूरी तरह से खंगाल दिया और करीब अठारह लाख की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। घटना बीती रात की है।

 

जानकारी के अनुसार, मुरारी प्रसाद सिंह अपने पुत्र के यहां मुंबई गए थे। घर सूना पाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने अठारह लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस मामले में श्री सिंह ने स्थानीय सिमरी थाना को जानकारी दी।

जानकारी पाते ही थानाध्यक्ष सीमा कुमारी तत्काल मामले की तहकीकात शुरू करते हुए जल्द पूरे मामले के उद्भेन की बात कही है। वहीं थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने श्वान दस्ते की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास तेज कर दिया।

पुलिस को दिए आवेदन में मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया है कि घर की चारदीवारी फांदकर सभी अपराधी अंदर प्रवेश कर गए। फिर आलमारी और सेफ का ताला काटकर जेवरात साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। जहां तहां सामान बिखेर दिए। कैश को नहीं छुआ लेकिन बेशकीमती जेवर लेते गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें