मई,5,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के कलिगांव के योगमाया देवी योगेंद्र झा अस्पताल परिसर में असहायों के बीच कंबल वितरण

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा। योग माया देवी योगेन्द्र झा संस्थान मुंबई की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय व दिव्यांग के बीच कंबल वितरण किया गया।कलिगांव निवासी नीरभ स्टील कंपनी लिमिटेड मुंबई के उधोग पति विजय कुमार झा के सौजन्य से प्रखंड के कलिगांव, टेकटार, निस्ता,हरिहरपुर पूर्वी श पश्चिमी, कटका सहित कई पंचायत में लगभग पांच हजार कंबल अनुदान के रूप में दिया गया है।

 

उद्योगपति विजय झा ने बताया
कि अपने माता पिता योगमाया देवी व योगेन्द्र झा की स्मृति में संचालित अस्पताल को शीघ्र आधुनिक सुविधा के साथ जनता को समर्पित किया जाएगा।

वहीं प्रत्येक वर्ष असहाय लोगों को चिन्हित कर सामाजिक सरोकार से जुड़ी सामग्री का वितरण समारोह पूर्वक किया जाता है। बुधवार को योगमाया देवी योगेन्द्र झा अस्पताल परिसर में पूर्व प्रमुख सुशील झा, डॉ. नरेश झा की अध्यक्षता में कंबल वितरण समारोह आयोजित की गई। मौके पर प्रताप नारायण कुंवर, प्रवीण कुमार झा, संतोष झा, सरपंच विनोद झा सहित अन्य मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें