back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

ओडिसा ट्रेन हादसे में जख्मी Darbhanga जाले के 6 लोग लौटे घर, एक का अभी तक पता नहीं, पढ़िए क्या आपबीती सुनाई जख्मियों ने

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। बालासोर रेल हादसे में जाले प्रखंड क्षेत्र के छह मजदूर घायल होकर अपने गांव वापस आ गए हैं। सात लोग चेन्नई जा रहे थे। इसमे एक का अबतक आता पता नहीं है।
इस रेल दुर्घटना में सभी घायल हो गए थे। जहां, सभी का प्राथमिक चिकित्सा बालासोर के कैंप अस्पताल में की गई, वहां से सभी घायल मजदूर अपने घर के लिए वापस आ गए हैं।
यहां पहुंचने पर सभी घायल निजी तौर पर निजी डॉक्टर से चिकित्सा करा रहे हैं। घायलों में जाले प्रखंड के मुरैठा गांव के तीन व्यक्ति समेत उनके उनके तीन रिश्तेदार अपने एक घायल सोनू की काफी खोजबीन किया। लेकिन, वह नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

थक हार कर रिलीफ ट्रेन से वापस कोलकता पहुंचा। वहां से घर वापस आया है। गायब घायल सोनू सहनी का अबतक कोई खबर नहीं है।

बालासोर रेल दुर्घटना में घायल मुरैठा गांव निवासी  सतावन सादा का पुत्र लखिंदर सदा, रामजीत सदा का पुत्र दीपु सदा तथा स्व.मेघु सदा के पुत्र रामचंदर सदा अपने चार रिश्तेदार केवटी प्रखंड के फुलकाही के दो और माधोपट्टी के दो साथी कुल सात लोग एक साथ दो जून को दरभंगा से हाबड़ा पहुंचे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

जहां सभी ने हाबड़ा चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर चेन्नई मजदूरी करने जा रहे थे। अचानक भयानक आवाज हुई। और तेज झटका के साथ बोगी रेल लाइन से बाहर चला गया।

इन सभी को काफी चोटें के साथ कई अंग कट फट गया है। देशज टाइम्स से बातचीत में इन लोगों ने बताया कि हमलोग को बहुत चोट लगी हैं। राहत कैंप में दवा, भोजन की सुविधा उपलब्ध थी।
वहीं मुरैठा पंचायत के भीरोहा गांव निवासी ठक्कन सहनी ने देशज टाइम्स को बताया कि गायब मेरा नाती सोनू सहनी चेन्नई जा रहा था। उसके मोबाइल समेत किसी भी श्रोत से उससे संपर्क नहीं हो रहा है। घर में सभी चिंतित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें