back to top
22 जून, 2024
spot_img

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | दरभंगा एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए डायरेक्ट उड़ान सेवा शुरु

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | दरभंगा एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए आज एक फरवरी गुरुवार से डायरेक्ट उड़ान सेवा शुरु हो चुका है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ही गुरुवार को देशभर के आठ शहरों से अयोध्या के लिए स्पाइस जेट की विमान सेवाओं का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया है। इसमें दरभंगा भी शामिल है। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह  और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | दरभंगा से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की फ्लाइट आज से शुरू, यात्रियों में दिखा गजब वाला उत्साह, अब यहां से भी मिलेंगी सीधी उड़ानें

इस कार्यक्रम में दरभंगा एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए भी डायरेक्ट उड़ान सेवा शामिल था। पढ़िए पूरी खबर कैसे, दरभंगा एयरपोर्ट पर अयोध्या जाने वाले यात्रियों में गजब का उत्साह दिखा। कैसा था माहौल, दरभंगा के अलावे कहां-कहां से अब अयोध्या के लिए मिलेंगी सीधी उड़ान….मगर खबर की शुरूआत पहले दरभंगा से जहां….प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की फ्लाइट आज से शुरू कर दी गई है…

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से मिलेंगी सीधी उड़ान

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की ओर से घोषित दरभंगा से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की फ्लाइट आज से शुरू कर दी गई है। यहां से सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। मिथिला से अवध के लिए दरभंगा हवाईअड्डा से हवाई सेवा शुरू होने से मिथिला क्षेत्र के लोग सीधे अयोध्या पहुंच कर रामलल्ला का दर्शन कर सकेंगे की खुशी से श्रद्धालु झूम उठे यात्रियों ने विमान के अंदर से जय श्री राम नारे लगाकर खुशियां मनाते हुए वीडियो भेजा है।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | स्पाइसजेट एयरलाइंस ने किया दरभंगा से उड़ने वाले यात्रियों का श्रीराम लिखे रंगोली और दीपों से जयश्रीराम वाला भव्य स्वागत

दरभंगा एयरपोर्ट पर आज उद्घाटन के मौके पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से यात्रियों का खास स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के अंदर में श्रीराम लिखे रंगोली बनाएं गए। साथ ही श्रद्धालु यात्रियों की ओर से दीप प्रज्वलित कराया गया। फिर यात्रियों को बोडिंग पास दिया गया। श्री राम झंडे के साथ यात्री विमान में पहुंचे। विमान के अंदर यात्रियों के जाते ही पूरा विमान जय श्री राम के नारे से गूंज उठा।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | 90 सीटों वाली विमान, किराया @2999, मिलेंगी बीच-बीच में खास छूट भी

जानकारी के अनुसार, अयोध्या जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 90 सीटों वाली विमान होगी। और इसकी शुरूआती किराया 2999 रुपये है। हालांकि किसी-किसी दिन कुछ छूट भी दी जाने की बात कही जा रही है।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport |ये एयरक्राफ्ट सुबह 9:30 बजे अयोध्या से दरभंगा के लिए उड़ान भरेंगी फिर दरभंगा से…

जानकारी के अनुसार, ये एयरक्राफ्ट सुबह 9:30 बजे अयोध्या से दरभंगा के लिए उड़ान भरकर सुबह 10:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। फिर 30 मिनट बाद दरभंगा से अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | सेवा देने के लिए आपका साधुवाद

इधर, श्रद्धालु यात्रियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उड़ान योजना के तहत ये सेवा शुरू किया गया। सरकार ने मिथिला के लोगों को रामलला के दर्शन में असुविधा न हो इसलिए ये हवाई सेवा भी आज से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए श्रद्धालु प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते दिखे।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | आज से दिल्ली समेत इन जगहों से मिलने लगीं अयोध्या के लिए उड़ान सेवा

आज से दिल्ली-अयोध्या, चेन्नई-अयोध्या, अहमदाबाद-अयोध्या, जयपुर-अयोध्या, पटना-अयोध्या, दरभंगा-अयोध्या, मुंबई-अयोध्या और बेंगलुरु-अयोध्या के लिए उड़ान शुरू हो रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल रूप से जुड़े थे।

SpiceJet Flight Darbhanga To Ayodhya | Darbhanga News | Darbhanga Airport | पिछले 10 दिन में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए

योगी ने कहा कि अयोध्या में बेहतर एयर कनेक्टिविटी एक सपना था। आज सपना साकार हुआ है। अयोध्या के बारे में लोगों को कभी कल्पना ही नहीं होती थी कि वहां फोर लेन सडकें होंगी, बेहतरीन रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट हो सकती हैं। अयोध्या में 22 जनवरी का कार्यक्रम एक नए भारत की तस्वीर दिखाने के लिए उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का विकास मेरे लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 10 दिन में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए। रामनवमी में यह और बढ़ेगा।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें