spot_img

Darbhanga Sanskrit University में “कोरूक, कोरूक, कोरूक, सोअरूक!”

spot_img
- Advertisement -

📍 दरभंगा, 3 मार्च 2025 | DeshajTimes.Com | कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्नातकोत्तर इकाई के तत्वावधान में “टीबी मुक्त भारत अभियान” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही “माय भारत विकसित भारत” राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट – 2025 के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी आयोजित हुआ।

- Advertisement -

टीबी मुक्त भारत संगोष्ठी: जागरूकता और बचाव पर जोर

| DeshajTimes.Com | इस संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के व्याकरण एवं साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा ने की।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. साधना शर्मा (NSS कार्यक्रम पदाधिकारी) थीं।
🔹 मुख्य वक्ता प्रो. दिलीप कुमार झा ने कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से टीबी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है
🔹 विशेष वक्ता डॉ. कुणाल कुमार झा (ज्योतिष विभागाध्यक्ष) ने ज्योतिषीय दृष्टिकोण से टीबी रोग पर चर्चा की और कहा कि चंद्र ग्रह का संबंध श्वसन तंत्र से होता है
🔹 मुख्यातिथि डॉ. सुधीर कुमार झा (NSS कार्यक्रम समन्वयक) ने बताया कि एड्स और टीबी के बीच गहरा संबंध है, क्योंकि टीबी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है
🔹 डॉ. अवधेश कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए सतर्कता और समय पर उपचार आवश्यक है
🔹 प्रो. दयानाथ झा ने अपने विशिष्ट अंदाज में कहा – “कोरूक, कोरूक, कोरूक। सोअरूक!”, जिससे सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिला।

- Advertisement -

| DeshajTimes.Com | इस अवसर पर डॉ. माया, डॉ. रामनिहोरा रॉय, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. सुधीर कुमार सहित कई शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
📌 छात्र-छात्राओं में नीलम, उमाशंकर यादव, कुंदन झा, विश्वामोहन झा, रोहित और पद्मनाभ ने टीबी उन्मूलन पर अपने सुझाव दिए।
📌 संयोजिका डॉ. साधना शर्मा ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए पोषण का अच्छा होना अत्यंत आवश्यक है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा-सनहपुर-लखनपुर सड़क पर Pickup Fire, मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रही पिकअप में लगी आग, ग्रामीणों ने रोका जलता वाहन

शिक्षकों के लिए माय भारत विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रशिक्षण

NSS के तत्वावधान में “माय भारत विकसित भारत” राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट – 2025 के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
🔹 प्रशिक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी
🔹 दरभंगा और मधुबनी जिले के सभी शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने पंजीकरण से संबंधित आवश्यकताओं एवं प्रक्रिया पर चर्चा की
🔹 बैठक की अध्यक्षता NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार झा ने की। उन्होंने शिक्षकों को युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया
🔹 यह प्रशिक्षण शिक्षकों को सशक्त बनाने और छात्रों को यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

📌 आगामी दिनों में इस विषय पर और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
📌 पीआरओ निशिकांत सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...

Bihar Politics: ‘पान दिवस’ पर तेजस्वी बोले, ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई’ से बिहार बनेगा ‘इंडियन एक्सक्लूसिव’

तेजस्वी यादव: पटना की धरती पर जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव...

Saharsa News: पुरानी रंजिश में Murder 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, एकलौता और पठान टोला

Saharsa Murder: बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...