दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से एक बड़ी और भयावह खबर आ रही है। देशज टाइम्स की पढ़िए यह रिपोर्ट उस नारायणपुर गांव से जहां भीषण हादसा हुआ (Terrible accident in Kusheshwarsthan of Darbhanga) है। कुशेश्वरस्थान के नारायणपुर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, इस सिलेंडर ब्लास्ट में महिला समेत उनका एक बुरी तरह बच्चा झुलस गया है। इस पूरे घटना में करीब दस घरों में भी आग लगने की जानकारी है। वहीं, लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। सबसे दु:खद यह इस घटना में राधेश्याम राम के घर की दो चिराग दस साल की मौसम कुमारी और आठ साल की मेहर कुमारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, एक बकरी और दस घर जलकर राख हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर
अभी जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। दो बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि, कुशेश्वरस्थान के बड़गांव पंचायत के नारायणपुर गांव में सुबह 6:00 बजे राधेश्याम राम के घर गैस सिलेंडर फटा।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर गांव में अचानक राधेश्याम के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक फैलने लगी। आग कई घरों को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम ने पहुंचते ही राहत पहुंचाने का काम शुरू किया। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गए। किसी तरह जख्मी को बाहर निकाला गया। स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया।
इधर, देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, सीओ काशिफ नवाज मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए का चेक खाना-पीना के साथ 9800 संपूर्ण सरकारी लाभ आज शाम तक उपलब्ध करवा देने का भरोसा जताया है।
वहीं, सरकारी अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने पूरे घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि संपूर्ण कुशेश्वरस्थान विधानसभा में शोक की लहर है। इतना बड़ा हृदय विदारक घटना कुशेश्वरस्थान विधानसभा नम आंखों में तब्दील कर दिया है। मैं कुशेश्वरस्थान विधानसभा वासियों से भी अपील करना चाहता हूं, पीड़ित परिवार को सहयोग प्रदान करें। मानवता रूपी कर्तव्य का भी पालन करें।