spot_img

दरभंगा के बिरौल व्यवहार न्यायालय का बड़ा फैसला, चाकू से हमला करने वाले प्राथमिक स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर फूलहसन की जमानत खारिज

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना कांड संख्या 255/22 के मुख्य आरोपी सह प्राथमिक विद्यालय भिखनौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.फूलहसन की जमानत को व्यवहार न्यायालय बिरौल के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज चन्द्र वर्मा ने गुरुवार को खारिज कर दिया।

- Advertisement -

अधिवक्ता त्रिभुवन नारायण झा ने बताया कि उक्त शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आरोप हैं। वर्तमान में चामोघरारी गांव के मो.अयुब और मो.सौकत पर चाकू से जख्मी कराने के मामले में फूलहसन की मुख्य भूमिका है।

- Advertisement -

इसको लेकर ग्रामीणों ने इनके विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत किया था। फिलहाल आरोपी शिक्षक 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार होकर उपमंडल कारा बेनीपुर मे पुलिस अभिरक्षा में है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब डिजिटल होगी दरभंगा की पुलिसिंग, CCTNS और IT तकनीक से होगा अनुसंधान, पढ़िए हर जानकारी ऑनलाइन!
इधर प्राथमिक विद्यालय भिखनौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. फूलहसन के जेल जाने के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरूद्ध आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जेल गए शिक्षक फूलहसन को निलंबित करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया है। उनके जिम्मे रखा एमडीएम का खाद्यान्न को उक्त शिक्षक के दरवाजे से हटा कर सुरक्षित स्थान पर रखने का व्यवस्था किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ट्रांसजेंडर अधिकार, दरभंगा में 'सितारा सप्ताह' का आयोजन, जानें क्या मिला खास
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी नई बस सेवा से, जानिए रूट और किराया

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु से टूटे उत्तर और दक्षिण के संपर्क रिश्ते अब जुड़ेंगी...

Nalanda News: नालंदा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

मानव तस्करी: बिहार के नालंदा में एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ...

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...

Bihar MLC Election: भाजपा के अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित, CM चौधरी ने दी बधाई

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार की सियासी गलियों से एक बड़ी खबर सामने आई है,...