

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सीएचसी के सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फूल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें सर्व प्रथम पूर्व की बैठक में पारित प्रस्ताव पर की गयी कार्रवाई पर चर्चा की गई। तथा उसकी छाया प्रति सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया गया।
सदस्य राम सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने एतराज जताते हुए कहा कि सदस्यों की ओर से लाये जाने वाले प्रस्ताव पर जब कार्रवाई ही नहीं होती तो बैठक का आयोजन करना क्या औचित्य रह जाता है।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि पूर्व के बैठक में अस्पताल की चहारदीवारी, परिसर की अति क्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे सदस्यों ने पुनः इस प्रस्ताव को पारित कराया।
मुखिया सह सदस्य संजय कुमार पासवान ने कहा कि अनुमंडलीय अस्तपाल का हो रहे निर्माण में कई जगहों पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होते देख उसे समय रहते उसकी जांच कराने की मांग की।
पूर्व सदस्य अब्दुल हयात ने कहा कि अक्सर यह शिकायत मिल रही है कि जो भी गर्भवती महिलाएं प्रसव कराने अस्पताल आती है, प्रसव के बाद स्वास्थ्य कर्मियो की ओर से जबर्दस्ती रुपये की वसूली की जाती है।
इस पर रोक लगाने की मांग की। सदस्य अजय बिरौलिया ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने, रोगी को जरूरतमंद दवाएं मिले एवं भर्ती रोगी को नियमित रूप से भोजन देने के अलावा भर्ती रोगियों के बेड सीट को प्रति दिन बदले की मांग की।
वहीं परिसर पूर्व से बने सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कर अस्पताल को सौंपने की मांग की। इसके अलावा सीएचसी परिसर में सड़क निर्माण करने, परिसर में पूर्व से निर्मित सामुदायिक भवन को रंग रोगन कर अस्पताल को सौंपने, अस्पताल में सर्जित पदों पर
कर्मियों की बहाली करने के लिए सीएस को पत्र लिखने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर डॉ.वीपी द्विवेदी, स्वाथ्य प्रबंधक शहरयार फारूकी,रजनी महतो सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।



