

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। थाना परिसर में मंगलवार को थाना अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में सअनि महेंद्र मंडल के समान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
केवटगामा पंचायत के मुखिया सह पूर्वी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने श्री मंडल को अंग वस्त्र के साथ साथ श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ,पाग, चादर एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में थाना अध्यक्ष ने श्री मंडल को एक कुशल पुलिस पदाधिकारी बताया। उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते
हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उसका उन्होंने बखूबी निभाया। वैसे तो सरकारी नौकरी में एक निश्चित अवधि में सेवानिवृत्त एवं ट्रांसफर पोस्टिंग होना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। लेकिन जिस तत्परता के साथ श्री मंडल ने अपने कार्यकाल में बेदाग रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वह काबिले तारीफ है।
हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उसका उन्होंने बखूबी निभाया। वैसे तो सरकारी नौकरी में एक निश्चित अवधि में सेवानिवृत्त एवं ट्रांसफर पोस्टिंग होना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। लेकिन जिस तत्परता के साथ श्री मंडल ने अपने कार्यकाल में बेदाग रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वह काबिले तारीफ है।पुलिस विभाग में नौकरी करने वाले सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को उनका अनुसरण करना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी श्री मंडल के कार्यकाल का प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मधुकांत झा मिंटू, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, मुखिया राजेश पासवान, मो. इस्लाम, सरपंच बबन दास सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। मौके पर सरपंच सिकेन्दर पासवान पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार राय सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार,दफादार उपस्थित थे।
- Advertisement -



You must be logged in to post a comment.